Weak market नई दिल्ली:- पिछले हफ्ते बाजार में आई कमजोरी के कारण शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार मूल्य 88,635.28 करोड़ रुपये घट गया। इसमें भारती एयरटेल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। बीएसई बेंचमार्क ने पिछले हफ्ते 722.43 अंक या 0.86 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जबकि निफ्टी 229.8 अंक या 0.89 प्रतिशत गिर गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्य में गिरावट आई, जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बजाज फिनसर्व और लाइफ इंसुरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) के बाजार मूल्य में वृद्धि हुई। भारती एयरटेल का बाजार मूल्य 30,506.26 करोड़ रुपये घटकर 11,41,048.30 करोड़ रुपये हो गया जबकि टीसीएस का बाजार मूल्य 23,680.38 करोड़ रुपये घटकर 10,82,658.42 करोड़ रुपये हो गया।
हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्य 12,253.12 करोड़ रुपये घटकर 5,67,308.81 करोड़ रुपये हो गया जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्य 11,164.29 करोड़ रुपये घटकर 20,00,437.77 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्य 7,303.93 करोड़ रुपये घटकर 15,11,375.21 करोड़ रुपये हो गया जबकि इंफोसिस का बाजार मूल्य 2,139.52 करोड़ रुपये घटकर 6,13,750.48 करोड़ रुपये हो गया।
आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्य 1,587.78 करोड़ रुपये घटकर 9,59,540.08 करोड़ रुपये हो गया। एलआईसी का बाजार मूल्य 18,469 करोड़ रुपये बढ़कर 5,84,366.54 करोड़ रुपये हो गया जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का बाजार मूल्य 17,492.02 करोड़ रुपये बढ़कर 8,82,400.89 करोड़ रुपये हो गया।
बजाज फिनसर्व का बाजार मूल्य 14,965.08 करोड़ रुपये बढ़कर 6,63,721.32 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक मूल्यवान कंपनी बनी हुई है इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान है।