SIR Hearings लखनऊ:- उत्तर प्रदेश के मतदाताओं के लिए एक अच्छी खबर है। अब वे एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) सुनवाई में भाग लेने के बजाय अपने प्रतिनिधि भेज सकते हैं। यह फैसला मतदाताओं की सुविधा के लिए लिया गया है ताकि उन्हें सुनवाई में भाग लेने के लिए परेशान न होना पड़े है।
मतदाता अपने दस्तावेजों को चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं और फिर अपने प्रतिनिधि के साथ अधिकृत पत्र भेज सकते हैं। यह प्रतिनिधि स्थानीय बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) या परिवार का कोई सदस्य हो सकता है उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह फैसला मतदाताओं की सुविधा के लिए लिया गया है ताकि उन्हें सुनवाई में भाग लेने के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने बताया कि लगभग 3.26 करोड़ मतदाताओं को एसआईआर सुनवाई के लिए नोटिस भेजे गए हैं।