राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 259 पदों पर पर्यावरण प्रेमियों के लिए मौका

जयपुर (राजस्थान):- राजस्थान वन विभाग द्वारा वनपाल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 259 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वनपाल भर्ती उन युवाओं के लिए खास अवसर है जो प्रकृति पर्यावरण और वन संरक्षण के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है जबकि लिखित परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। वनपाल पद पर चयनित अभ्यर्थियों को जंगलों की सुरक्षा वन्य जीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

वन विभाग में नौकरी न केवल सम्मानजनक मानी जाती है बल्कि यह समाज और प्रकृति के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल हो सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार अभ्यर्थियों को सामान्य ज्ञान पर्यावरण अध्ययन और राजस्थान से संबंधित विषयों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सरकार द्वारा इस भर्ती के जरिए वन क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *