SSC MTS एवं हवलदार भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी

SSC MTS एवं हवलदार भर्ती परीक्षा 2025 :- कर्मचारी चयन आयोग द्वारा SSC मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

 

एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। इसमें अभ्यर्थी का नाम रोल नंबर परीक्षा तिथि परीक्षा केंद्र परीक्षा समय और जरूरी निर्देश दिए गए होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें।

 

SSC MTS और हवलदार भर्ती के अंतर्गत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी पदों पर नियुक्ति की जाती है। हर वर्ष लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं जिससे प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊंचा रहता है।

 

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी जाती है।एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि या पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

डाउनलोड लिंक

https://www.sarkariresult.com/ssc/ssc-mts-2025/

परीक्षा उत्तर कुंजी परिणाम और आगे की अपडेट के लिए जुड़े रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *