माया किबेल का निधन, दुर्लभ बीमारी से जंग के बाद परिवार में शोक की लहर

मुंबई (महाराष्ट्र):- हॉलीवुड और बॉलीवुड से जुड़े परिवार में दुखद खबर सामने आई है।  प्रियंका चोपड़ा की ननद और  निक जोन्स की मुंहबोली बहन  माया किबेल का निधन हो गया। वह लंबे समय से एक दुर्लभ जेनेटिक बीमारी से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर से परिवार और करीबी दोस्तों में गहरा शोक है।

माया किबेल की मां ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए इस दुखद समाचार को साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने लंबे समय तक इस गंभीर बीमारी से बहादुरी से लड़ाई लड़ी।

अपने पोस्ट में कियोको किबेल ने माया के संघर्ष और उनके अंतिम पलों को याद करते हुए लिखा कि उनकी बेटी बेहद मजबूत और साहसी थी। उन्होंने कहा कि बीमारी के बावजूद माया ने हमेशा सकारात्मक रहने की कोशिश की और अपने आसपास के लोगों को प्रेरित किया।

दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी है, जिसमें शरीर में कॉपर का स्तर असामान्य रूप से बढ़ने लगता है। इससे लिवर और दिमाग समेत शरीर के कई अंग प्रभावित हो सकते हैं।

माया किबेल के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके दोस्त और परिचित उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें एक दयालु और प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *