क्या है ‘अवियल’ और क्यों है इतना खास?

Health tips :- अवियल दक्षिण भारत, खासकर केरल और तमिलनाडु की एक पारंपरिक डिश है, जो कई तरह की सब्जियों, नारियल और दही से बनाई जाती है। यह गाढ़ी, हल्की खट्टी और बेहद पौष्टिक करी होती है, जिसे खासतौर पर केरल के पारंपरिक भोज “सद्या” में जरूरी माना जाता है। इसकी खासियत यह है कि इसमें एक साथ कई सब्जियों का स्वाद और पोषण मिलता है, जिससे यह साउथ इंडियन थाली का अहम हिस्सा बन जाती है।

 

अवियल का संबंध महाभारत के भीम से भी जोड़ा जाता है। माना जाता है कि वनवास के दौरान भीम ने राजा विराट के महल में रसोइए के रूप में काम करते हुए अलग-अलग सब्जियों को मिलाकर यह डिश बनाई थी। इसी प्रयोग से अवियल की शुरुआत हुई, जो आज एक प्रसिद्ध और पारंपरिक व्यंजन बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *