नई दिल्ली :- नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस आज दुनिया भर में मनाया जा रहा है। यह दिन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की जयंती पर मानवता, शांति और समानता के लिए उनके योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।
नेल्सन मंडेला ने रंगभेद की नीति के खिलाफ लंबा संघर्ष किया और सभी लोगों के समान अधिकारों के लिए आवाज उठाई। उनके प्रयासों ने पूरी दुनिया को शांति, लोकतंत्र और भाईचारे का संदेश दिया।
संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2009 में 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया था। इस दिन लोग समाज सेवा और मानव कल्याण के कार्यों से जुड़कर मंडेला के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।