हेमंत सोरेन के खिलाफ गरजे एबीवीपी कार्यकर्ता, चौराहे पर फूंका पुतला

जालौन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के दो दर्जन से अधिक छात्र कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता नगर की विभिन्न सड़कों से होते हुए मुख्य चौराहे देवनगर स्थित पटेल चौक पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जताया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के दौरान मौके पर कुछ देर तक गहमागहमी का माहौल रहा।बताते चले कि झारखंड मे छात्रो के भविष्य के साथ खिलबाड तथा रुपये लेकर नौकरी तथा उनके खाली पदो को भरे जाने को लेकर सरकार के खिलाफ छात्रो ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर तहसील संयोजक स्वंय गोस्वामी, नगर मंत्री सूर्यांश गुर्जर, बाबा ठाकुर, गोपाल जी, समीर, पीयूष, सेवा सहित दो दर्जन से अधिक छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *