Bageshwar Baba (कोलकाता):– बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहार न करने की उनकी अपील पर पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस ने उनके खिलाफ कोलकाता के भवानीपुर थाने में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है और FIR दर्ज करने की मांग की है
Bageshwar Baba क्या कहा था बाबा ने?
दरअसल 5 सितंबर को हावड़ा के लिलुआ में हनुमंत कथा के दौरान बाबा ने कहा था – “मुझे बंगाल की एक बात बुरी लगती है। दुर्गा पूजा के पंडाल के पीछे, देवी की प्रतिमा के नीचे नॉन-वेज, गंदा खाना बनता है, ये मुझे पसंद नहीं।” उन्होंने बंगाली हिंदुओं से अपील की थी कि इस नवरात्रि पंडालों के पास मीट-मछली और शराब की बिक्री न होने दें और ऐसा करने वालों का बहिष्कार करें। यहां तक कि उन्होंने दुर्गा पूजा में नॉन-वेज खाने वालों को “पाखंडी” तक कह दिया था।
PM Modi Rally: PM मोदी पर हमले की साजिश थी? रैली से 100 मीटर दूर बंदूक के साथ 2 संदिग्ध कैसे पहुंचे?
बाबा ने VHP की उस गाइडलाइन का भी समर्थन किया था जिसमें कहा गया था कि दुर्गा पंडालों के 100 मीटर के दायरे में नॉन-वेज फूड बैन होना चाहिए।
Bageshwar Baba: क्यों भड़के बंगाली
बंगाल में दुर्गा पूजा सिर्फ पूजा नहीं, संस्कृति है। यहां अष्टमी पर लूची और नवमी पर पाठे का मांस (खासी मीट) और मछली खाना आम परंपरा है। हर परिवार की अपनी प्रथा है। इसलिए बाबा की अपील को बाहरी हस्तक्षेप के तौर पर देखा गया।
Bageshwar Baba: BJP और कांग्रेस एक साथ – ये है सबसे बड़ी बात
इस मुद्दे पर बंगाल में बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक सुर में बाबा के खिलाफ आ गए हैं।
पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बाबा की अपील को सीधे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “बंगाली क्या खाएंगे, क्या नहीं खाएंगे, ये बाहर से आया कोई बाबा तय नहीं करेगा। बंगाल की अपनी खान-पान की परंपरा है। अष्टमी पर लूची, नवमी पर मांस हमारी संस्कृति है।”
उधर कांग्रेस की दक्षिण कोलकाता जिला इकाई के अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने भवानीपुर थाने में शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है कि बाबा के बयान से बंगालियों की धार्मिक भावना आहत हुई है और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा है। कांग्रेस ने तुरंत FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।
TMC सांसद सौगत रॉय ने भी कहा, “कोई बाहरी आकर तय करेगा तो बंगाल की स्वतंत्रता का क्या होगा? पूजा कमेटियां खुद तय करेंगी।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत ले ली है, जांच जारी है। बाबा की तरफ से इस पर कोई सफाई नहीं आई है।