Top 100 management Institute: दुनिया के टॉप 100 में 14 भारतीय B-School, IIM बंगलौर ने मारी बाजी

Top 100 management Institute (नई दिल्ली):- भारत के लिए गर्व का पल! मैनेजमेंट की दुनिया की सबसे बड़ी रैंकिंग Financial Times Masters in Management (FT MiM) Ranking 2026 आ गई है और इसमें भारत ने इतिहास रच दिया है। दुनिया के टॉप 100 मैनेजमेंट संस्थानों में 14 भारतीय बिजनेस स्कूलों ने जगह बनाई है।

 

इस लिस्ट में IIM बैंगलोर ने भारत में पहला स्थान हासिल किया है। IIM-B ने 7 अंकों की बड़ी छलांग लगाते हुए ग्लोबल रैंकिंग में 21वां स्थान हासिल किया है। पिछले साल वो 28वें नंबर पर था। इसके साथ ही वो दुनिया के टॉप-25 में पहुंचने वाला इकलौता भारतीय संस्थान बन गया है।

Bageshwar Baba: दुर्गा पूजा में मीट-मछली पर बवाल, बागेश्वर बाबा के खिलाफ कोलकाता में शिकायत दर

Top 100 management Institute IIM: अहमदाबाद को कौन सी रैंक? इसका जवाब है 27वां

आपके सवाल का जवाब – इस लिस्ट में IIM अहमदाबाद को 27वां रैंक मिला है। उसने भी 7 स्थानों की छलांग लगाई है

Top 100 management Institute: कौन-कौन है लिस्ट में? पूरी लिस्ट देखिए:

 

1. IIM बैंगलोर – 21वां रैंक (भारत में No.1)

2. SPJIMR मुंबई – 26वां रैंक

3. IIM अहमदाबाद – 27वां रैंक

4. XLRI जमशेदपुर – 33वां रैंक (25 अंकों की सबसे बड़ी छलांग)

5. IIM कलकत्ता – 39वां रैंक

6. IIM कोझिकोड – 54वां रैंक

7. IIM इंदौर – 62वां रैंक

8. MDI गुड़गांव – 67वां रैंक

9. IIM लखनऊ – 72वां रैंक

10. NMIMS मुंबई – 73वां रैंक (नई एंट्री)

11. IIM उदयपुर – 83वां रैंक

12. IMT गाजियाबाद – 86वां रैंक (नई एंट्री)

13. IMI दिल्ली – 90वां रैंक

14. TAPMI कर्नाटक – 98वां रैंक (नई एंट्री)

FT की ये रैंकिंग 19 पैमानों पर तय होती है, जिसमें 56% वेटेज पूर्व छात्रों की सैलरी, करियर ग्रोथ और सफलता को दिया जाता है। इस बार भारतीय संस्थानों की सैलरी और अलुमनी नेटवर्क में जबरदस्त सुधार हुआ है।

टॉप पर स्विट्जरलैंड की University of St. Gallen है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *