Trump Air Force One: ट्रंप का नया खिलौना निकला फुस्स पटाखा! टेक्सास जाने से पहले ही खुल गई हवा वाली सीढ़ी

Trump Air Force One (वाशिंगटन):- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ बुधवार को एक अजीबोगरीब घटना हो गई। जब वह कतर से मिले अपने नए लग्जरी एयरफोर्स वन से टेक्सास के डलास के लिए रवाना होने वाले थे, तभी टेकऑफ से ठीक पहले प्लेन की इमरजेंसी इन्फ्लेटेबल स्लाइड अचानक खुल गई। इस वजह से ट्रंप को 20 मिनट से ज्यादा समय तक मरीन वन हेलीकॉप्टर में ही इंतजार करना पड़ा और उनकी उड़ान में देरी हो गई।

Trump Air Force One: कैसे हुआ हादसा?

यह पूरी घटना जॉइंट बेस एंड्रयूज, मैरीलैंड में दोपहर करीब 2:02 बजे हुई। ट्रंप मरीन वन से उतरकर नए Air Force One में जाने वाले थे, लेकिन तभी ग्राउंड क्रू ने देखा कि प्लेन के फ्रंट राइट एग्जिट डोर से पीले रंग की इमरजेंसी स्लाइड बाहर निकली हुई है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, एक मिलिट्री सहयोगी ने गलती से स्लाइड को ट्रिगर कर दिया था।

जैसे ही यह हुआ, एयरफोर्स के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत पुराने नीले-सफेद रंग वाले एयरफोर्स वन को हैंगर से निकालकर रनवे पर बैकअप के तौर पर खड़ा किया गया। करीब 300 गज की दूरी पर दोनों प्लेन खड़े थे – एक नया लाल-सुनहरा जेट और एक पुराना क्लासिक जेट।

Trump Air Force One: ट्रंप ने क्या कहा?

20 मिनट बाद जब ट्रंप मरीन वन से उतरे तो उन्होंने पत्रकारों से कहा, They were doing a check on the slide, you know, in the emergency. So, I think it takes about 15 minutes. यानी वो स्लाइड की जांच कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि सब कुछ परफेक्ट है या नहीं, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। जब एक पत्रकार ने पूछा कि क्या प्लेन सुरक्षित है, तो ट्रंप ने मुस्कुराते हुए कहा, Yeah, I am, or I wouldn’t be on it. व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन डायरेक्टर स्टीवन चेउंग ने बयान जारी कर कहा कि स्लाइड की जांच पूरी हो गई है और राष्ट्रपति डलास के लिए रवाना हो गए हैं।

Trump Air Force One: कतर वाला गिफ्टेड प्लेन क्या है?

यह नया बोइंग 747-8 जंबो जेट कतर सरकार ने अमेरिका को गिफ्ट में दिया था। ट्रंप ने पिछले साल इसे स्वीकार किया था और 1 जुलाई 2026 से इस पर उड़ान शुरू की थी। इस प्लेन को टैक्सपेयर्स के पैसे से रेनोवेट करवाया गया है और ट्रंप ने इसका रंग बदलकर लाल, सफेद, गहरा नीला और सुनहरा कर दिया है। ट्रंप अक्सर इसे पुराने प्लेन से बेहतर बताते रहे हैं।

Train Alarm Chain: ट्रेन की लाल अलार्म चेन खींचने पर क्या होता है? कब है सही और कब लगेगा 1 साल की जेल और जुर्माना

इस प्लेन में कुल 12 इमरजेंसी स्लाइड होती हैं, जो 30 फीट की ऊंचाई से इमरजेंसी में यात्रियों को 5-10 सेकंड में सुरक्षित नीचे उतार सकती हैं। एक स्लाइड को दोबारा पैक करने में करीब 15-20 मिनट और हजारों डॉलर का खर्च आता है।

एयरफोर्स ने बताया है कि अक्टूबर में इस प्लेन को 60 दिनों के लिए सिक्योरिटी अपग्रेड के लिए ग्राउंड किया जाएगा, ताकि इसमें न्यूक्लियर-प्रूफ कम्युनिकेशन सिस्टम लगाए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *