US DHS AI Poster Controversy: ‘Mr Singh’ पोस्टर पर बवाल, भारतीय-अमेरिकियों ने जताया विरोध

US DHS AI Poster (वाशिंगटन):अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) की एक AI-जनरेटेड सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पोस्ट में ‘Mr Singh’ नाम के एक भारतीय मूल के व्यक्ति को निशाना बनाते हुए ‘Self-deport or find out’ यानी खुद देश छोड़ने या परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। पोस्ट सामने आने के बाद भारतीय और खासकर सिख-अमेरिकी समुदाय से जुड़े संगठनों ने इसे नस्ली रूढ़िवाद और भेदभावपूर्ण संदेश करार दिया।

US DHS AI Poster ‘Mr Singh’ नाम को लेकर क्यों मचा विवाद?

DHS की ओर से साझा किए गए पोस्टर में Transformers फिल्म की थीम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें एक भारतीय मूल के व्यक्ति को दिखाया गया और संदेश दिया गया कि वह अमेरिकी सड़कों से हट जाए। पोस्ट में ‘Singh’ उपनाम का इस्तेमाल होने के कारण आलोचकों ने सवाल उठाया कि अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई का संदेश देने के लिए किसी खास समुदाय से जुड़े आम उपनाम को क्यों निशाना बनाया गया।

US DHS AI Poster भारतीय और सिख संगठनों ने जताई नाराजगी

पोस्ट के सामने आने के बाद Hindu American Foundation (HAF) और Sikh Coalition समेत कई संगठनों ने DHS की आलोचना की। उनका कहना है कि ‘Singh’ सिर्फ किसी एक समूह या अवैध प्रवासी की पहचान नहीं है, बल्कि बड़ी संख्या में अमेरिकी नागरिकों और सिख-अमेरिकियों का भी उपनाम है। संगठनों ने पोस्ट को नस्ली और अपमानजनक बताते हुए इसकी आलोचना की

BCRIBS Summit 2026: दिल्ली में ट्रैफिक प्लान बदला, 22 डायवर्जन पॉइंट और 35 से अधिक सड़कों पर नियंत्रण

US DHS AI Poster इमिग्रेशन कार्रवाई के बीच आया पोस्ट

यह पोस्ट ट्रंप प्रशासन की अवैध प्रवासियों और विशेष रूप से इमिग्रेंट ट्रक ड्राइवरों पर कार्रवाई तेज करने की मुहिम के बीच सामने आया है। DHS का अभियान ऐसे लोगों को देश छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है, लेकिन आलोचकों का कहना है कि किसी समुदाय विशेष के नाम और पहचान को इस तरह इस्तेमाल करना व्यापक स्तर पर गलत संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *