Xi Jinping (नई दिल्ली):- BRICS Summit 2026 के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के दिल्ली पहुंचने के साथ ही उनकी सुरक्षा को लेकर तैयारियां बेहद कड़ी कर दी गई हैं। भारत में उनके दौरे के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी भारतीय एजेंसियों के साथ चीन की अपनी सुरक्षा टीम भी संभाल रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, शी जिनपिंग के साथ चीन से कुछ खास वाहन और सुरक्षा उपकरण भी लाए जा रहे हैं। दिल्ली में उनके ठहरने वाले होटल से लेकर भारत मंडपम तक के रास्ते पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
Xi Jinping अपनी खास कार के साथ आएंगे शी जिनपिंग
शी जिनपिंग के काफिले में चीन की विशेष रूप से तैयार की गई बख्तरबंद लिमोजिन भी शामिल है। रिपोर्टों के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति की सुरक्षा टीम अपने कुछ वाहनों को विमान के जरिए भारत लेकर आई है। सुरक्षा कारणों से उनके आने-जाने के रास्तों और होटल के आसपास भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
Xi Jinping खाने से लेकर होटल तक सुरक्षा का इंतजाम
विदेशी राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली के प्रमुख होटलों में भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। होटल के कर्मचारियों और अन्य स्टाफ का बैकग्राउंड वेरिफिकेशन किया गया है। वहीं, BRICS Summit के मुख्य आयोजन स्थल भारत मंडपम और प्रतिनिधियों के होटलों में 100 से ज्यादा प्रशिक्षित K9 स्निफर डॉग्स की तैनाती की गई है, जो एंटी-सबोटाज जांच में मदद कर रहे हैं।
Xi Jinping दिल्ली में 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात
BRICS Summit को देखते हुए राजधानी में करीब 15 हजार पुलिसकर्मियों और 200 अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को तैनात किया गया है। 500 से ज्यादा CCTV कैमरों और फेसियल रिकग्निशन तकनीक से भी निगरानी की जा रही है। शी जिनपिंग और अन्य विदेशी नेताओं की आवाजाही के दौरान कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रण लागू किया गया है।