Swaroop Nagar gang rape murder: दिल्ली के स्वरूप नगर में किशोरी की मौत, वारदात के पीछे की कहानी क्या?

Swaaoop Nagar gang rape murder (नई दिल्ली):- दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में 16 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक 19 वर्षीय युवक और तीन नाबालिग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, किशोरी का शव 13 सितंबर को कुशक रोड के पास एक खुले मैदान में मिला था। जांच के दौरान 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने संदिग्ध टेंपो की पहचान की, जिसके बाद आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

Swaroop Nagar Gang Rape-Murder

Swaroop Nagar Gang Rape-Murder: 50 से ज्यादा CCTV से मिला सुराग

पुलिस को घटनास्थल के आसपास कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला था। इसके बाद जांच टीम ने इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में वारदात के संभावित समय के आसपास एक टेंपो संदिग्ध रूप से इलाके में आता-जाता दिखाई दिया। अंधेरे के कारण शुरुआत में उसका नंबर साफ नहीं दिखा, लेकिन अलग-अलग कैमरों की फुटेज और स्थानीय पूछताछ के जरिए पुलिस ने वाहन को ट्रेस कर लिया।

Swara Bhasker: अयोध्या फैसले के बाद शाहरुख-सलमान को किया था मैसेज, बोलीं- ‘मुझे बहुत शर्म आ रही थी’

Swaroop Nagar Gang Rape-Murder: एक आरोपी की किशोरी से थी पहचान

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में 19 वर्षीय शिवम उर्फ सुदामा और 16 से 17 वर्ष की उम्र के तीन नाबालिग शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि एक नाबालिग आरोपी की किशोरी से पहले से पहचान थी। पुलिस मामले में सभी आरोपियों की भूमिका और घटनाक्रम की कड़ियों की जांच कर रही है।

Swaroop Nagar Gang Rape-Murder: चाकू और कपड़े बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू, घटना के समय पहने गए कपड़े और टेंपो बरामद किया है। पुलिस ने दुष्कर्म, हत्या और सबूत मिटाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही बरामद साक्ष्यों को फोरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की व्यक्तिगत भूमिका और किसी अन्य व्यक्ति की संभावित संलिप्तता की भी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *