NEET UG Fruad: स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर डॉक्टर बनने का खेल, देहरादून पुलिस ने किया पर्दाफाश

NEET UG Fruad (देहरादून):- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां NEET-UG 2025 में फर्जी दस्तावेजों के सहारे MBBS में दाखिला दिलाने वाले रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में रायपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 सितंबर 2026 को राजस्व उपनिरीक्षक कंडोली, सदर देहरादून जगदीश सिंह ने थाना रायपुर में इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।

Himachal Express: दिवाली से डेढ़ महीना पहले ही फुल हुई हिमाचल एक्सप्रेस, वेटिंग 48 तक पहुंची

NEET UG Fruad: कैसे हुआ खुलासा?

शिकायत में बताया गया था कि तीन लोगों ने सरकारी पोर्टल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। यह प्रमाणपत्र MBBS में दाखिले के लिए आरक्षण कोटे में इस्तेमाल होना था।जब राजस्व विभाग ने इन दस्तावेजों की जांच की, तो तीनों ही प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। दस्तावेजों में कूटरचना कर सरकारी पोर्टल को गुमराह करने की कोशिश की गई थी। इसके बाद तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

NEET UG Fruad:दो आरोपी गिरफ्तार

जांच के बाद रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उसे सरकारी पोर्टल पर अपलोड करवाने में शामिल थे। तीसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह सिर्फ दो लोगों का काम है या इसके पीछे कोई बड़ा संगठित गिरोह काम कर रहा है जो पैसे लेकर NEET के छात्रों को फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर MBBS में दाखिला दिलाता है।

NEET UG Fruad: एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके पास से फर्जी दस्तावेज बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अन्य कागजात भी बरामद किए गए हैं।इस घटना के बाद शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। अब NEET-UG 2025 के तहत आए सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे के आवेदनों की दोबारा जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *