32 साल पहले Doordarshan पर आया था ये खौफनाक शो, देखकर सहम जाते थे बच्चे, साउथ अफ्रीका तक था क्रेज

Doordarshan cult show (नई दिल्ली ):- तीन दशक पहले दूरदर्शन पर एक ऐसा दौर था जब एक–एक सीरियल के लिए पूरा देश टीवी के सामने बैठ जाता था। रामानंद सागर को तो लोग ‘रामायण‘, ‘विक्रम और बेताल‘ और ‘श्री कृष्णा‘ के लिए जानते हैं, लेकिन उन्होंने एक ऐसा शो भी बनाया था जो हॉरर और थ्रिल से भरपूर था और बच्चों की नींद उड़ा देता था।

भारत है असली बेंचमार्क, पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने मानी टीम इंडिया की बादशाहत

Doordarshan cult show हम बात कर रहे हैं 90s के सुपरहिट शो ‘आप बीती’ और  ‘अलिफ लैला’ की।

दरअसल रामानंद सागर के सागर आर्ट्स ने दूरदर्शन के लिए कई शोज बनाए। ‘रामायण’ (1987) के बाद ‘अलिफ लैला’ (1993-1997) उनका सबसे बड़ा इंटरनेशनल हिट था। 32 साल पहले शुरू हुआ ये शो सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि मॉरीशस, साउथ अफ्रीका, ब्रिटेन, वेस्टइंडीज और कनाडा में भी टेलीकास्ट होता था, जहां भारतीय डायस्पोरा में इसका जबरदस्त क्रेज था।

वहीं अगर खौफ की बात करें तो ‘आप बीती’ वो शो था जिसे देखकर मिलेनियल्स आज भी डर जाते हैं। यह शो उन लोगों के लिए था जिनके पास केबल टीवी नहीं था, लेकिन हॉरर जॉनर का शौक था। इसमें लोगों के साथ हुई सच्ची पैरानॉर्मल घटनाओं, भूत-प्रेत और काले जादू की कहानियां दिखाई जाती थीं। इसका टाइटल ट्रैक ‘ये आप बीती है…’ सुनते ही बच्चे टीवी से दूर भाग जाते थे।

इस शो की खासियत थी इसकी कहानियां। हर एपिसोड एक नई, दिलचस्प और डरावनी कहानी लेकर आता था, जो रियल इंसिडेंट पर बेस्ड बताई जाती थी। कम बजट और VFX के बिना भी इसका बैकग्राउंड म्यूजिक और कहानी कहने का अंदाज इतना असरदार था कि लोग इसे अकेले देखने से डरते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *