Flydubai Flight: हाईजैक अलर्ट से दहला मिडिल ईस्ट, इसराइल ने दौड़ाए फाइटर जेट

Flydubai Flight (दुबई):- दुबई से इसराइल जा रही Flydubai की फ्लाइट FZ1073 बुधवार 30 सितंबर को उस वक्त दहशत में बदल गई, जब कॉकपिट में पायलटों के बीच झगड़े में एक पायलट ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। विमान ने करीब 2 घंटे उड़ान के बाद सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की।

Flydubai Flight: क्या हुआ फ्लाइट में?

FlightRadar24 के डेटा के मुताबिक विमान दुबई से सुबह 03:05 UTC पर उड़ा और 34,000 फीट पर क्रूज कर रहा था। जॉर्डन बॉर्डर के पास अचानक 2 मिनट से भी कम समय में 17,000 फीट नीचे आ गया। पहले Squawk Code 7700 (General Emergency) भेजा, फिर 7500 (Hijack/Unlawful Interference) और फिर वापस 7700।

8:44 बजे सऊदी ATC को डिस्ट्रेस कॉल मिला और विमान तबुक में सुरक्षित उतर गया। फ्लाइट में करीब 174-180 यात्री थे, जिनमें 27 बच्चे, ज्यादातर इसराइली नागरिक।

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: ‘अखिलेश के बिना सब सूना है…’, कांग्रेस की 150 सीटों की मांग पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

Flydubai Flight: कॉकपिट में चाकूबाजी – यात्रियों की जुबानी

इसराइली मीडिया और यात्रियों के मुताबिक चीखें सुनकर क्रू ने कॉकपिट का दरवाजा खोला तो अंदर खून था। एक महिला यात्री ने बताया – हमने चीखें सुनीं, फिर कॉकपिट खुला और खून दिखा, किसी ने पॉकेटनाइफ से पायलट को stab किया था।

यात्रियों ने शेमा इसराइल पढ़ना शुरू कर दिया। दो अन्य पायलट जो पीछे यात्रा कर रहे थे, आगे आए और कंट्रोल संभाला। यात्रियों ने हमलावर को काबू कर बांधने में मदद की।

Flydubai ने बयान में कहा दोनों पायलट घायल हैं और अस्पताल में हैं, सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Flydubai Flight: हाईजैक या क्रैश की कोशिश?

शुरुआत में इसे हाईजैक समझकर इसराइल ने फाइटर जेट स्क्रैम्बल कर दिए थे और पूरे मिडिल ईस्ट में हाई अलर्ट जारी हुआ। एक अनाम इसराइली अधिकारी ने कहा कि मकसद विमान को हाईजैक करना या जानबूझकर क्रैश करना हो सकता है, लेकिन PMO ने कहा इसे हाईजैक नहीं माना जा रहा है। आधिकारिक मकसद अभी साफ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *