SSC CPO Recruitment 2026: Delhi Police SI बनने का आखिरी चांस आज, रात 11 बजे तक भरे जाएंगे फॉर्म

SSC CPO Recruitment 2026: (नई दिल्ली):- SSC CPO 2026 भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अलर्ट है। Delhi Police और CAPF में Sub-Inspector भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज 30 सितंबर 2026 है। आज रात 11 बजे के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी। जो उम्मीदवार अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर लें।

 

SSC CPO Recruitment 2026: SSC CPO Vacancy 2026 – कुल पद

 

Staff Selection Commission ने Advt. No. E/37/2026-C-2 SECTION के तहत 1871 पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन 10 सितंबर 2026 को जारी हुआ था।

 

– Delhi Police SI (Male) – 205 पद

– Delhi Police SI (Female) – 112 पद

– CAPF SI (GD) – 1320 पद (BSF, CRPF, ITBP, CISF, SSB)

– CISF SI (Fire) Male – 234 पद

 

सैलरी Pay Level 6 – 35,400 से 1,12,400 रुपये महीना।

 

SSC CPO Recruitment 2026: Important Dates क्या हैं?

 

– Application Start – 10 सितंबर 2026

– Last Date to Apply – 30 सितंबर 2026, रात 11 बजे तक

– Fee Payment Last Date – 1 अक्टूबर 2026, रात 11 बजे तक

– Correction Window – 8 से 10 अक्टूबर 2026

 

जिन लोगों ने फॉर्म भर दिया है लेकिन गलती हो गई है, वे करेक्शन विंडो में सुधार कर सकेंगे।

 

SSC CPO Recruitment 2026 -Eligibility और Fee*

 

– Qualification – किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से Graduation। CISF SI (Fire) के लिए Science में BSc या Engineering Diploma जरूरी।

– Age Limit – 1 अगस्त 2026 को 20 से 25 साल, CISF Fire के लिए 18 से 30 साल। SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की छूट।

– Delhi Police Male के लिए LMV Driving Licence PET/MT के समय जरूरी।

 

Application Fee – General/OBC/EWS के लिए 100 रुपये, Women/SC/ST/ESM के लिए कोई फीस नहीं। फीस UPI, Net Banking, Card से जमा होगी।

 

SSC CPO Recruitment 2026 -Apply कैसे करें?

 

1. ssc.gov.in पर जाएं और OTR कर लॉगिन करें।

2. SSC CPO SI 2026 लिंक पर क्लिक करें।

3. Personal, Education, Post Preference भरें।

4. Photo, Signature अपलोड करें।

5. फीस भरें और Final Submit से पहले सभी डिटेल चेक कर लें।

 

Exam Pattern में Paper-I, PST/PET, Paper-II और Medical होगा। Paper-I की डेट अभी नोटिफाई नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *