Yogi Adityanath:लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी मौजूदगी में भाजपा के सभी आठ उम्मीदवारों ने विधान भवन स्थित नामांकन स्थल पर अपने पर्चे दाखिल किए। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
भाजपा के आठों प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
Yogi Adityanath:राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है। सभी प्रत्याशियों ने निर्धारित समय सीमा के अंतिम दिन 6 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।
इससे पहले भाजपा के सभी उम्मीदवार प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी प्रत्याशी पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ विधान भवन के लिए रवाना हुए। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
RBI Policy 2026: RBI Policy: रेपो रेट बढ़ा, महंगाई से GDP तक गवर्नर संजय मल्होत्रा की 5 बड़ी बातें
दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी
Yogi Adityanath:नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना समेत योगी सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे। इसके अलावा राकेश सचान, आशीष पटेल, संजय निषाद, कपिलदेव अग्रवाल, जेपीएस राठौर, दिनेश प्रताप सिंह, गिरीश चंद्र यादव, ब्रजेश सिंह, सतीश चंद्र शर्मा, रजनी तिवारी और बलदेव सिंह औलख समेत कई नेता व जनप्रतिनिधि भी नामांकन प्रक्रिया में शामिल हुए।
16 अक्टूबर को होना है मतदान
Yogi Adityanath:उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव होना है। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर थी, 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान की स्थिति बनने पर 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना होगी।
राजनीतिक समीकरण की बात करें तो भाजपा ने आठ उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी की ओर से दो प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन के अंतिम दिन के बाद उपलब्ध जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की सभी 10 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन गई है। इसकी औपचारिक घोषणा नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाएगी।
Yogi Adityanath:राज्यसभा उम्मीदवारों के नामांकन के जरिए भाजपा ने संगठनात्मक एकजुटता और सामाजिक प्रतिनिधित्व का संदेश देने की कोशिश की है। अब सबकी नजरें नामांकन पत्रों की जांच और 9 अक्टूबर की नाम वापसी प्रक्रिया पर टिकी हैं।