SIR उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची का ड्राफ्ट 6 जनवरी को जारी किया जाएगा जो पहले 31 दिसंबर को जारी होने वाला था। यह तीसरी बार है जब एसआईआर की तारीख बढ़ाई गई है उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने बताया कि 15,030 नए मतदान केंद्रों के गठन के कारण ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के नाम नए बूथों में स्थानांतरित किए जाएंगे, भाग संख्या आवंटित की जाएगी बीएलओ नियुक्त किए जाएंगे और 6 जनवरी को ड्राफ्ट रोल प्रकाशित किया जाएगा।
मतदाता सूची से नाम हटने की संभावना
एसआईआर के दौरान लगभग 2.89 करोड़ नाम हटने की संभावना है, जो कुल मतदाताओं का 18.70% है। इनमें से अधिकांश नाम बड़े शहरी केंद्रों जैसे लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज और कानपुर से हैं।
नाम हटने के कारण
नाम हटने के कारणों में मृत्यु, स्थानांतरण, या अन्यत्र नामांकन शामिल हैं। जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं वे 6 जनवरी से 6 फरवरी के बीच दावा और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
नई तारीखें
– ड्राफ्ट रोल प्रकाशन: 6 जनवरी 2026
– दावा और आपत्ति: 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026
– अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 6 मार्च 2026