Recovered छत्तीसगढ़:- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा छिपाए गए हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई 159वीं बटालियन सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने उर्र्सांगल कैंप से गई एक एंटी-नक्सल ऑपरेशन के दौरान की गई ।
बरामद किए गए हथियारों में एक बोल्ट-एक्शन राइफल, तीन मुखलोइडिंग (भरमार) गन, एक 12-बोर सिंगल-बैरल राइफल, 150 राउंड 7.62 mm एसएलआर, 150 राउंड 5.56 mm इंसास राइफल और 100 राउंड .303 राइफल शामिल हैं। ये हथियार माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए छिपाए गए थे यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की बढ़ती कार्रवाई का हिस्सा है। पिछले सालों में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं और कई माओवादी नेताओं को मार गिराया है या आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया है।