Seoul (चाइना): दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय रक्षा मंच पर चीन और फिलीपींस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। फिलीपींस के रक्षा सचिव गिल्बर्टो टेओडोरो जब दक्षिण चीन सागर के विवाद पर अपनी बात रख रहे थे, तभी उन्हें दर्शक दीर्घा से चीन की ओर से भेजा गया एक नोट सौंपा गया। टेओडोरो ने नोट को छिपाने के बजाय मंच से ही पढ़ दिया और उसके हर प्रमुख दावे का खुलकर जवाब दिया ।
Seoul भाषण के बीच मिला चीन का संदेश
टेओडोरो Seoul Defense Dialogue में समुद्री चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान एक स्टाफ सदस्य ने उन्हें एक पर्ची दी। मंच पर ही उसे पढ़ते हुए टेओडोरो ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह चीन की ओर से है।
नोट में दक्षिण चीन सागर से जुड़े 2016 के अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता फैसले को चीन द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने की बात कही गई थी। यह फैसला फिलीपींस की समुद्री दावों के पक्ष में गया था और चीन के व्यापक ‘नाइन-डैश लाइन’ दावों को कानूनी आधार नहीं माना गया था।
Seoul ‘क्योंकि आप हार गए’, मंच से दिया जवाब
चीन के रुख को पढ़ने के बाद टेओडोरो ने मंच से ही जवाब देना शुरू कर दिया। जब नोट में कहा गया कि चीन मध्यस्थता के फैसले को स्वीकार नहीं करता, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “Of course, because you lost.”
उन्होंने चीन के इस कदम को अंतरराष्ट्रीय कानून और मंच की गरिमा के प्रति अनादर बताया। टेओडोरो ने इसे “coercion, bullying and aggression” करार देते हुए कहा कि चीन को बुनियादी शिष्टाचार का पालन करना चाहिए। उनके जवाब के बाद मंच पर मौजूद लोगों ने तालियां भी बजाईं।
Marital Rape: मैरिटल रेप को अपराध बनाने पर केंद्र का बड़ा बयान, कहा- कानून बनाने का अधिकार संसद का
Seoul चीन के सैन्य अटैची ने भेजा था नोट
चीन के सैन्य अटैची ने भेजा था नोट फोरम के आयोजकों के अनुसार, यह नोट सियोल स्थित चीनी दूतावास के एक चीनी सैन्य अटैची की ओर से भेजा गया था। अटैची ने नोट एक स्टाफ सदस्य को दिया था, जिसे बाद में टेओडोरो तक पहुंचाया गया। चीन और फिलीपींस के बीच दक्षिण चीन सागर को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और इस घटना ने दोनों देशों के बीच जारी तनाव को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उजागर कर दिया।