Dalai Lama US Delegation: दलाई लामा से मिले 10 अमेरिकी सांसद, चीन और ट्रांसनेशनल दमन पर चर्चा

Dalai Lama US Delegation (धर्मशाला):- तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से अमेरिका के द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मुलाकात की। मुलाकात के बाद US House Foreign Affairs Committee के चेयरमैन ब्रायन मास्ट ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “People of Tibet seek freedom” यानी तिब्बत के लोग आजादी चाहते हैं और अमेरिका तिब्बती समुदाय के साथ खड़ा है।

Dalai Lama US Delegation: चीन और तिब्बत की आजादी पर हुई बात

मीडिया से बात करते हुए ब्रायन मास्ट ने कहा कि दलाई लामा के साथ बैठक में चीन सबसे बड़े मुद्दों में से एक था।

मास्ट ने कहा, Certainly China was among top issues, the freedom of the people of Tibet, his representation of freedom across the globe just as we believe that the United States of America is representation of freedom across the globe.

Dalai Lama US Delegation

उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन में मौलिक अंतर है। “We believe in freedom and democracy… people are born with certain inalienable rights. These are fundamental differences between what China represents and what America represents and what the people of Tibet seek.

POCSO Act: वाराणसी के बड़ागांव में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पेंटर गिरफ्तार, POCSO एक्ट में केस

Dalai Lama US Delegation: ट्रंप-शी जिनपिंग की मुलाकात पर दलाई लामा का रुख

मास्ट ने बताया कि दलाई लामा का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात होना बहुत जरूरी है।

His Holiness believed that it was important that President Trump meet with Xi Jinping. They are two leaders of the world’s biggest and strongest countries across the globe. So yes, it’s very important, and it should happen, मास्ट ने कहा।

हालांकि मास्ट ने स्पष्ट किया कि इस मुलाकात का मतलब ये नहीं है कि चीन द्वारा तिब्बतियों और उइगरों के दमन पर चिंता कम हो जाएगी। उन्होंने कहा, “It doesn’t take away in any way from believing that China should not be repressing its people…

Dalai Lama US Delegation

Dalai Lama US Delegation: चीन के ट्रांसनेशनल दमन पर चेतावनी

ब्रायन मास्ट ने चीन के ट्रांसनेशनल दमन (Transnational Repression) को दूरगामी खतरा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन कहीं भी पहुंच सकता है।

“The threat from China in terms of transnational repression is far-reaching. China will reach anywhere they can. They’ve proven that. They will observe people, send spies and police to different countries to repress what they do not want to see,” मास्ट ने कहा।

Dalai Lama US Delegation: कौन हैं प्रतिनिधिमंडल में?

ये अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल द्विदलीय है, जिसमें रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों पार्टियों के 10 सांसद शामिल हैं। ब्रायन मास्ट के नेतृत्व वाले इस डेलिगेशन में स्कॉट फ्रैंकलिन, वॉरेन डेविडसन, जेम्स गैलाघर, कार्लोस गिमेनेज, जिमी पैट्रोनिस, श्री थानेदार, यस्सामिन अंसारी, हेली स्टीवंस और जॉर्ज व्हाइटसाइड्स शामिल हैं।

धर्मशाला आने से पहले सोमवार को इस प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की थी और भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग पर चर्चा की थी।

कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचने पर मास्ट ने कहा था, “We came today in Dharamshala to meet with the Dalai Lama… We stand with you.” c58fa22a

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *