Bareilly City बरेली:- उत्तर प्रदेश के बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी के नए नियमों और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुए विवाद के विरोध में इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश सरकार में ब्राह्मण विरोधी अभियान चल रहा है अग्निहोत्री ने अपने इस्तीफे में कहा कि यूजीसी के नए नियम सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए हानिकारक हैं और उन्हें वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शंकराचार्य के अनुयायियों के साथ प्रशासन ने दुर्व्यवहार किया है जो सनातन धर्म पर हमला है।
अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच शुरू कर दी है। सरकार ने कहा है कि अग्निहोत्री के खिलाफ अनुशासनहीनता के आरोप हैं और उनकी जांच की जाएगी इस बीच विपक्षी दलों ने अग्निहोत्री के इस्तीफे का समर्थन किया है और सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चंद ने कहा कि सरकार ने शंकराचार्य के साथ हुए दुर्व्यवहार के लिए माफी नहीं मांगी है जो हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।