Ranji Trophy : दिल्ली की कमजोर टीम मुंबई के खिलाफ खेलेगी रणजी ट्रॉफी मैच

Ranji Trophy मुंबई:- रणजी ट्रॉफी के ग्रुप डी के अंतिम लीग मैच में दिल्ली की कमजोर टीम आज मुंबई के खिलाफ खेलेगी। दिल्ली की टीम इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है और वह प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी है जबकि मुंबई ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है दिल्ली के कप्तान आयुष दोसेजा ने कहा, “हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है इसलिए हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। मुंबई एक मजबूत टीम है, लेकिन हम उन्हें कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेंगे।”

मुंबई के कोच ने कहा, “हम इस मैच को अपनी तैयारी के लिए एक अच्छा अवसर मान रहे हैं। हमारे कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं लेकिन हम अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने की कोशिश करेंगे।” मुंबई की टीम में शम्स मुलानी की वापसी हुई है जो ब्लैडर इन्फेक्शन के कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। सर्फराज खान भी फॉर्म में हैं और मुंबई के लिए एक बड़ा खतरा हो सकते हैं।

दिल्ली की टीम में आयुष दोसेजा कप्तानी कर रहे हैं, जबकि अयुष बदोनी और प्रियांश आर्य को इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया है जिससे दिल्ली की टीम कमजोर हो गई है यह मैच मुंबई के बांद्रा कर्ला कॉम्प्लेक्स शरद पवार क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *