Appointment/जौनपुर:- जनपद जौनपुर में मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा के प्रभारी प्रत्याशी विनोद कुमार मिश्रा जी को बनाया गया मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी मिर्जापुर मंडल विनोद बागड़ी साहब के एवं जिला अध्यक्ष संगम गौतम एवं संजय गौतम एडवोकेट एवं मीडिया प्रभारी के निर्देश पर।
विनोद कुमार मिश्रा जी को विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने पर फूल मालाओ से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हीर पैलेस हाल मे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय प्रताप साहब पूर्व सदस्य विधान परिषद मुख्य मंडल प्रभारी कानपुर वाराणसी मंडल के प्रभारी रामचंद्र गौतम जी उपस्थिति में किया गया। प्रत्याशी का उद्घोष हुआ जय भीम जय बहुजन समाज पार्टी जिंदाबाद जिंदाबाद। विनोद कुमार मिश्रा जी ने अपने संबोधन में कहा कि वह मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और वह अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार हैं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विनोद कुमार मिश्रा जी को बधाई दी और उनके समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि विनोद कुमार मिश्रा जी एक योग्य और अनुभवी नेता हैं और वह मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा के विकास के लिए एक अच्छा विकल्प हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से विजय प्रताप साहब, रामचंद्र गौतम जी, संगम गौतम, संजय गौतम एडवोकेट, मीडिया प्रभारी और अन्य लोग शामिल थे।