Omar Abdullah Vande Mataram (श्रीनगर):- जम्मू-कश्मीर में सहयोगी दलों में ही घमासान मच गया है। मुद्दा है राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम । श्रीनगर में हुए पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जब वंदे मातरम के पूरे 6 अंतरे बजाए गए तो सीएम उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला सावधान मुद्रा में पूरे गीत तक खड़े रहे। इसका वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस भड़क गई।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने X पर पोस्ट कर NC को नसीहत दे दी। उन्होंने लिखा – “पूरा वंदे मातरम हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की समावेशी और धर्मनिरपेक्ष सोच के साथ सहज नहीं बैठता। महात्मा गांधी, नेहरू, पटेल, सुभाष बोस, मौलाना आजाद और रवींद्रनाथ टैगोर ने सोच-समझकर 1937 में सिर्फ 2 अंतरे ही अपनाए थे, ताकि गीत का सांप्रदायिकरण न हो। हम विनम्रता से चाहते हैं कि हमारे सहयोगी स्वतंत्रता सेनानियों के फैसले का सम्मान करें और सिर्फ वही 2 अंतरे गाएं।”
इस पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पलटवार किया। NC ने साफ कहा – “कांग्रेस अपने विचार हम पर न थोपे। हमने कभी कांग्रेस को गठबंधन के लिए मजबूर नहीं किया। वंदे मातरम देश का गौरव है, हम पूरा गाएंगे।” NC प्रवक्ता ने कहा कि उमर अब्दुल्ला सरकार अपने फैसले खुद लेगी।
Omar Abdullah Vande Mataram: BJP ने ली चुटकी
BJP ने इस मौके को लपक लिया। BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा – “INDIA गठबंधन में अब वंदे मातरम पर भी एकता नहीं। कांग्रेस अकेली पड़ गई है। TMC, शिवसेना (UBT) और सपा तक कांग्रेस के साथ नहीं हैं। कांग्रेस को वोट बैंक देश से बड़ा लगता है।
Top 100 management Institute: दुनिया के टॉप 100 में 14 भारतीय B-School, IIM बंगलौर ने मारी बाजी
आपको बता दें कांग्रेस ने अपनी पार्टी के कार्यक्रमों में सिर्फ पहले 2 अंतरे गाने का फैसला किया है, जबकि केंद्र सरकार वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर पूरे देश में 6 अंतरे के साथ जश्न मना रही है।