Indian Cricket:- भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने एक बार फिर उनकी टेस्ट क्रिकेट में दावेदारी मजबूत कर दी है। यॉर्कशायर की ओर से खेलते हुए कुलदीप ने एसेक्स के खिलाफ मुकाबले में कुल 10 विकेट झटककर अपने फर्स्ट क्लास करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर यॉर्कशायर ने एसेक्स को पारी और 106 रन से करारी शिकस्त दी।
Indian Cricket पहली पारी में 4, दूसरी में झटके 6 विकेट
कुलदीप ने मैच की पहली पारी में 70 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 50 रन देकर 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। इस तरह उनका मैच में गेंदबाजी आंकड़ा 10 विकेट पर 120 रन रहा। यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहली बार है, जब कुलदीप ने एक मैच में 10 विकेट हासिल किए हैं।
Indian Cricket बल्लेबाजी में भी दिया अहम योगदान
गेंद से कहर बरपाने के अलावा कुलदीप ने बल्ले से भी टीम के लिए उपयोगी योगदान दिया। यॉर्कशायर की पहली पारी में उन्होंने 94 गेंदों पर 36 रन बनाए। यॉर्कशायर ने अपनी पहली पारी में 390 रन बनाए, जिसके जवाब में एसेक्स की टीम पहली पारी में 171 और दूसरी पारी में 113 रन पर सिमट गई। मुकाबला तीन दिन में ही समाप्त हो गया।
UP Politics: मूंछों पर सियासत तेज, अखिलेश के वार पर BJP ने अतीक-मुख्तार की तस्वीरों से किया पलटवार
Indian Cricket टीम इंडिया में वापसी की बढ़ी उम्मीद
कुलदीप का यह प्रदर्शन ऐसे समय आया है, जब भारतीय टीम में टेस्ट क्रिकेट को लेकर उनकी भूमिका पर चर्चा होती रही है। शानदार काउंटी प्रदर्शन के बाद उन्होंने भारतीय टीम मैनेजमेंट और कोच गौतम गंभीर के सामने भी अपनी दावेदारी मजबूत करने का संदेश दिया है। Headingley की परिस्थितियों में उनकी स्पिन का प्रभाव खास तौर पर देखने को मिला।