Trump vs Media: व्हाइट हाउस ने CNN को TV Pool से हटाया, ट्रंप से टकराव के बीच बड़ा फैसला

Trump CNN (वॉशिंगटन):- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मीडिया संस्थानों के बीच चल रहा विवाद अब एक और स्तर पर पहुंच गया है। व्हाइट हाउस ने CNN को सोमवार के TV Pool प्रतिनिधि के तौर पर तय असाइनमेंट से हटा दिया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब ट्रंप प्रशासन ने CNN समेत कुछ प्रमुख मीडिया संस्थानों के व्हाइट हाउस पहुंच पर रोक लगा रखी है।

Trump CNN CNN को TV Pool से क्यों हटाया गया?

CNN सोमवार को पूरे व्हाइट हाउस प्रेस कॉर्प्स के लिए TV Pool प्रतिनिधि के तौर पर निर्धारित था। नियमित व्यवस्था के तहत Pool में शामिल मीडिया संस्थान राष्ट्रपति की गतिविधियों को कवर करते हैं और अन्य पत्रकारों के लिए वीडियो उपलब्ध कराते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, CNN को सोमवार के TV Pool assignment से हटाने का फैसला दशकों से चली आ रही व्यवस्था से अलग है। CNN को इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान ट्रंप के साथ जाने वाले TV Pool नेटवर्क के तौर पर भी जिम्मेदारी दी गई थी।

White House Removes CNN from TV Pool

Trump CNN पहले ही CNN पर लग चुकी है White House Access की रोक

यह घटनाक्रम ट्रंप के उस फैसले के कुछ दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित करने की घोषणा की थी। 19 सितंबर को इन संस्थानों के पत्रकारों को व्हाइट हाउस परिसर में प्रवेश से रोके जाने की खबर सामने आई थी। उनके प्रेस बैज भी निष्क्रिय किए गए।

ट्रंप ने इन मीडिया संस्थानों की रिपोर्टिंग को लेकर सार्वजनिक रूप से आपत्ति जताई थी और इसे ‘फेक न्यूज’ बताया था। वहीं, CNN और अन्य प्रभावित संस्थानों ने इस कदम का विरोध किया है और अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई है।

Sudhanshu trivedi:- क्या सच में कांग्रेस बन गई है मुस्लिम लीग? सुधांशु त्रिवेदी ने क्यों कहा ऐसा?

Trump CNN TV Pool क्या होता है?

White House TV Pool एक साझा व्यवस्था है, जिसमें एक निर्धारित टीवी नेटवर्क राष्ट्रपति के कार्यक्रमों की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करता है। इन विजुअल्स को दूसरे मीडिया संस्थानों के साथ साझा किया जाता है। इसलिए CNN को Pool assignment से हटाया जाना केवल उसके अपने कवरेज को प्रभावित करने वाला फैसला नहीं है, बल्कि पूरे प्रेस पूल की नियमित व्यवस्था में बदलाव भी है।

फिलहाल CNN और ट्रंप प्रशासन के बीच विवाद का अगला कदम क्या होगा, इस पर नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *