IBPS RRB 2026: पीओ और क्लर्क पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि एक्सटेंड, देखें नया शेड्यूल

IBPS RRB 2026:- बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में ग्रुप-ए ऑफिसर (स्केल I, II, III) और ग्रुप-बी ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क / मल्टीपर्पज) के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर 27 सितंबर, 2026 तक अपनी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

IBPS RRB 2026:- इस भर्ती अभियान के माध्यम से देश भर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कुल 13,706 रिक्त पदों को भरा जाएगा। समयसीमा बढ़ने से उन उम्मीदवारों को राहत मिली है जो तकनीकी दिक्कतों या अन्य कारणों से अब तक फॉर्म सबमिट नहीं कर पाए थे।

IBPS RRB 2026:- शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उच्च शिक्षण संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा स्थानीय भाषा का ज्ञान और कंप्यूटर संचालन की बुनियादी जानकारी रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में वरीयता मिलती है।

Shatrughan Sinha: बॉलीवुड की सच्ची दोस्ती: शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कौन है उनका जिगरी यार

IBPS RRB 2026:- आयु सीमा और छूट

पदानुसार आयु सीमा का निर्धारण अलग-अलग किया गया है:

ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क): न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष।

ऑफिसर स्केल-I (पीओ): न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष।

ऑफिसर स्केल-II और III: न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 32 से 40 वर्ष।

सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी:

एससी/एसटी वर्ग: 5 वर्ष की छूट

ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर): 3 वर्ष की छूट

दिव्यांग (PwBD) वर्ग: 10 वर्ष की छूट

IBPS RRB 2026:- आवेदन शुल्क

आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित श्रेणीवार शुल्क जमा करना अनिवार्य है:

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग: 850 रुपये

एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) वर्ग: 175 रुपये

शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

IBPS RRB 2026:- चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा:

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): 80 बहुविकल्पीय प्रश्नों की इस परीक्षा में कुल 80 अंक होंगे। इसके लिए 45 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड/न्यूमेरिकल एबिलिटी के सवाल शामिल होंगे।

मुख्य परीक्षा (Mains): प्रीलिम्स परीक्षा में मेरिट के आधार पर सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 200 अंकों की मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। ऑफिसर पदों के लिए इसके बाद इंटरव्यू का चरण भी आयोजित किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में सर्वर पर लोड बढ़ने से बचने के लिए 27 सितंबर से पहले ही अपना फॉर्म और शुल्क जमा कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *