Parineeti Chopra Reaction: मां बनीं कटरीना को ट्रोल करना पड़ा भारी, परिणीति चोपड़ा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Parineeti Chopra Reaction (नई दिल्ली):- बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ पिछले साल नवंबर में मां बनी थीं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था। मां बनने के बाद से ही वह लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन हाल ही में वह नीता और मुकेश अंबानी की गणेश चतुर्थी पूजा में नजर आईं। इस दौरान बढ़े हुए वजन को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। कटरीना की ट्रोलिंग पर पहले सलमान खान ने ट्रोल्स को लताड़ लगाई थी, और अब एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी उनके सपोर्ट में खुलकर सामने आई हैं।

Parineeti Chopra Reaction: ट्रोलिंग पर क्या बोलीं परिणीति?

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में IANS को दिए एक इंटरव्यू में ट्रोलिंग से डील करने को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं, इसलिए उन्हें ऐसी नेगेटिव बातों का पता ही नहीं चलता।

Parineeti Chopra Reaction

परिणीति ने कहा मैं इनसे डील नहीं करती क्योंकि मैं उन्हें देखती ही नहीं हूं। अगर मेरे साथ ऐसा कुछ होता भी है, तो ज्यादातर मुझे पता ही नहीं चलता क्योंकि मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा समय नहीं बिताती और अगर मुझे पता चल भी जाए, तो भी मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपनी जिंदगी को लेकर बहुत ईमानदार हूं। मैं अपने समय, अपने परिवार, अपने दोस्तों और अपनी जिंदगी के प्रति सच्ची हूं। अनजान लोगों की बातों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे पास ऐसी फालतू बातों के लिए समय नहीं है।

Parineeti Chopra Reaction: ये तो शक्ति का सबूत है

कटरीना कैफ को पोस्टपार्टम फेज में ट्रोल किए जाने पर परिणीति ने गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अशिक्षित और अजीब बात है कि लोग एक नई मां के शरीर पर कमेंट कर रहे हैं।परिणीति ने कहा, मुझे यह अशिक्षित और अजीब लगता है। अजीब लगता है कि पोस्टपार्टम से जूझ रहीं महिलाओं के बारे में भी चर्चा की जाती है। अगर एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है और उसके शरीर पर इसके कुछ सबूत हैं, तो यह नेगेटिव क्यों है? यह अलौकिक शक्ति का संकेत है। क्या ये खूबसूरत सबूत नहीं है?

RJD सांसद: जमुई घटना पर RJD सांसद सुधाकर सिंह का सरकार पर हमला, बोले- ‘राक्षस राज’ में अपराधियों को मिल रहा संरक्षण

Parineeti Chopra Reaction: नकारात्मक नजरिए पर उठाए सवाल

एक्ट्रेस ने अपनी बात को आगे समझाते हुए एक बेहतरीन उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब लोग मालदीव जाते हैं तो उनकी स्किन टैन हो जाती है, जब लोग जिम जाते हैं तो उनकी बॉडी फिट हो जाती है, तो फिर प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के शरीर में बदलाव क्यों नहीं आएगा?

परिणीति ने सवाल उठाया तो नौ महीने तक एक इंसान को पालना और उस दौरान बच्चे को स्वस्थ बनाने के लिए शरीर में जरूरी बदलावों से गुजरना, इस बारे में बात क्यों की जाती है? और अगर बात की भी जाती है तो इसे नकारात्मक नजरिए से क्यों देखा जाता है? परिणीति के इस बयान की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है और लोग कटरीना कैफ के सपोर्ट में आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *