MP Police Vacancy 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में 7500 पदों पर बंपर भर्ती, आज से शुरू आवेदन

MP Police Vacancy 2026 (भोपाल):- मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी आ गई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आरक्षक जीडी (कांस्टेबल जनरल ड्यूटी) के 7500 रिक्त पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।पुलिस विभाग में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह साल का सबसे बड़ा मौका माना जा रहा है क्योंकि इस बार योग्यता बहुत कम रखी गई है।

MP Police Vacancy 2026: कुल पद और वैकेंसी डिटेल

MPESB द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 7500 पदों में से अनारक्षित, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस सभी वर्गों के लिए पद आरक्षित हैं। इसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के लिए की जा रही है।

Rakesh Bedi: CINTAA में आखिर क्यों बढ़ता जा रहा है विवाद? राकेश बेदी ने जताई नाराजगी

MP Police Vacancy 2026: कौन कर सकता है आवेदन? 

योग्यताइस भर्ती की सबसे खास बात इसकी शैक्षणिक योग्यता है।

१. सामान्य वर्ग, OBC और EWS के लिए: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है।

२. अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए: उम्मीदवार अगर सिर्फ 8वीं पास भी है तो भी वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। यह प्रावधान मध्य प्रदेश सरकार ने जनजातीय युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए किया है।

३. निवास: इस भर्ती में मध्य प्रदेश के अलावा भारत के किसी भी राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आरक्षण का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा।

MP Police Vacancy 2026: आयु सीमा क्या है?

उम्मीदवार की उम्र 1 अक्टूबर 2026 तक कम से कम 18 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए।

. मध्य प्रदेश के सामान्य वर्ग, EWS और अन्य राज्यों के सभी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 33 साल है।

. मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी। यानी वे 38 साल तक फॉर्म भर सकते हैं।

. महिला उम्मीदवारों और होमगार्ड को भी नियमानुसार अतिरिक्त छूट मिलेगी।

MP Police Vacancy 2026: आवेदन फीस कितनी लगेगी?

सामान्य वर्ग के लिए: 500 रुपये

मध्य प्रदेश के SC/ST/OBC/EWS के लिए: 250 रुपये

विभागीय उम्मीदवार (अनारक्षित) : 200 रुपये

विभागीय उम्मीदवार (आरक्षित) : 100 रुपये

इसके अलावा अगर आप कियोस्क से फॉर्म भरते हैं तो 60 रुपये और खुद से भरते हैं तो 20 रुपये पोर्टल चार्ज अलग से देना होगा।

शारीरिक मापदंड – Height और चेस्ट

मध्य प्रदेश पुलिस में फिजिकल बहुत जरूरी है।

पुरुषों के लिए लंबाई: 168 सेमी (सामान्य वर्ग), ST वर्ग के लिए 160 सेमी।

महिलाओं के लिए लंबाई: 158 सेमी, ST वर्ग के लिए 155 सेमी।

सीना (सिर्फ पुरुषों के लिए): बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी। ST वर्ग के लिए 76/81 सेमी।

MP Police Vacancy 2026: चयन कैसे होगा?

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी।

पहला चरण – लिखित परीक्षा: 100 अंकों का पेपर होगा जिसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और विज्ञान से सवाल पूछे जाएंगे।

दूसरा चरण – शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): इसमें दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद होगी।

तीसरा चरण – डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट।

तीनों चरणों को पास करने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

MP Police Vacancy 2026: सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश सरकार के वेतनमान के अनुसार 19,500 से 62,000 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। इसके साथ ही महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।

MP Police Vacancy 2026: फॉर्म कैसे भरें? – Step by Step प्रोसेस

1. सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर “Online Form – Police Constable GD Recruitment Test 2026” लिंक पर क्लिक करें।

3. नया रजिस्ट्रेशन करें और मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी से लॉगिन करें।

4. अपनी शैक्षणिक योग्यता, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

5. फीस का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।

6. भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

MP Police Vacancy 2026: जरूरी तारीखें

आवेदन शुरू: 22 सितंबर 2026

आवेदन की आखिरी तारीख: 6 अक्टूबर 2026

फॉर्म में सुधार की तारीख: 11 अक्टूबर तक

परीक्षा की संभावित तारीख: नवंबर-दिसंबर २०२६

विशेषज्ञों का कहना है कि 7500 पदों पर यह भर्ती पिछले 5 साल की सबसे बड़ी भर्ती है, इसलिए इस बार कटऑफ कम रहने की उम्मीद है। अगर आप 8वीं, 10वीं या 12वीं पास हैं तो यह मौका हाथ से न जाने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *