Azamgarh News: आधार कार्ड बना मौत की वजह? आजमगढ़ गोलीकांड की असली वजह क्या?

Azamgarh News (आजमगढ़):- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई है। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में एक घर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के दौरान गोलीबारी हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के एक घर में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। इसी दौरान पहचान पत्र (आधार कार्ड) को लेकर किसी बात पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि घर के मालिक ने ही गुस्से में आकर गोली चला दी।

Azamgarh News: बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में गृहस्वामी की पत्नी और पूजा कराने आए दो पुजारियों की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

 Azamgarh News: पुलिस का एक्शन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को अपने दो बच्चों के साथ एक कमरे में बंद कर लिया था।

Mirabai Chanu : 12 साल का इंतजार खत्म! Mirabai Chanu ने आखिर जीत लिया Asian Games का मेडल

पुलिस ने सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल बच्चों को सुरक्षित रखा गया है।

Azamgarh News: जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, क्या वाकई आधार कार्ड को लेकर विवाद था या कोई और पारिवारिक कारण था, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Azamgarh News: एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फोरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटा रही है।

गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। जो घर पूजा के मंत्रों से गूंज रहा था, वहां अब सन्नाटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *