Asian Games 2026 (नई दिल्ली):- जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत ने एक और इतिहास रच दिया है। भारत के युवा सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीना ने मेन्स सिंगल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। यह एशियन गेम्स के इतिहास में सॉफ्ट टेनिस खेल में भारत का पहला मेडल है।
जैसे ही जय के मेडल की खबर आई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत उन्हें बधाई दी।
PMO ने X (पूर्व में Twitter) पर लिखा:
> “A historic achievement for Indian Soft Tennis! Congratulations to Jay Meena on winning Bronze in the Men’s Individual event and becoming India’s first-ever Asian Games medallist in Soft Tennis. His achievement marks a memorable new chapter for the sport in India. May this medal inspire many more youngsters to take up Soft Tennis and excel.
पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का पल है और जय की इस उपलब्धि से देश के हजारों युवाओं को सॉफ्ट टेनिस में आने की प्रेरणा मिलेगी।
Asian Games 2026: कौन हैं जय मीना?
जय मीना राजस्थान से आते हैं और उन्होंने बहुत कम संसाधनों में इस खेल में महारत हासिल की है। सॉफ्ट टेनिस भारत में ज्यादा लोकप्रिय नहीं है, लेकिन जय ने अपनी मेहनत से इसे सुर्खियों में ला दिया है।
Ai PhotoScam: ChatGPT से 80s लुक ले रहे हो? सावधान, आपकी फोटो से बन सकता है फेक प्रोफाइल
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में कैसे हारे?
जय का सेमीफाइनल मुकाबला जापान के ताकुया कुरोसाका से था, जो वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप पर हैं।
कुरोसाका ने शुरुआत में ही 3-0 की बढ़त ले ली। स्कोर था 3-5, 1-4, 1-4। लग रहा था कि जय आसानी से हार जाएंगे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। चौथा सेट 4-1 से और पांचवा सेट 6-4 से जीतकर उन्होंने स्कोर 2-3 कर दिया और जापानी खेमे में खलबली मचा दी। हालांकि छठे सेट में अनुभव भारी पड़ा और कुरोसाका ने 4-1 से सेट जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
लेकिन सॉफ्ट टेनिस के नियमों के अनुसार, दोनों सेमीफाइनल हारने वालों को ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है, इसलिए जय का मेडल पक्का हो गया।
इससे पहले क्वार्टर फाइनल में जय ने फिलीपींस के शेरविन नुगुइट को हराकर इतिहास रचा था।
आज भारत ने कुल 4 मेडल जीते – मीराबाई चानू का सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज (जय मीना और दो स्कीट टीम)।