UK Rape Case: परफेक्ट बॉयफ्रेंड निकला दरिंदा, कीमोथेरेपी के दौरान करता था रेप, 5 साल बाद खुद कबूला जुर्म

UK Rape Case (ब्रिटेन):- क्या परफेक्ट दिखने वाला रिश्ता भी इतना खतरनाक हो सकता है? ब्रिटेन के डर्बी शहर से आई एक महिला की कहानी ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। 13 साल तक साथ रहने वाला, बीमारी में दिन-रात सेवा करने वाला बॉयफ्रेंड ही निकला सबसे बड़ा गुनहगार।यह कहानी है 46 साल की एडेल ओवरटन और 44 साल के स्टीवन यूडेन की। बाहर से देखने पर दोनों की जिंदगी किसी फिल्मी लव स्टोरी जैसी थी, लेकिन अंदर ही अंदर एक ऐसा घिनौना सच छिपा था, जिसका खुलासा होने में 13 साल लग गए।

UK Rape Case: जॉम्बी फिल्म के सेट से शुरू हुई लव स्टोरी

एडेल और स्टीवन की पहली मुलाकात साल 2009 में नॉटिंघम में एक जॉम्बी फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस वक्त एडेल 29 साल की थीं और स्टीवन 27 साल के। एडेल एक आर्टिस्ट थीं और स्टीवन मेकअप और एक्टिंग का काम करते थे। दोनों पहले से ही अपने-अपने रिश्तों में थे, लेकिन दोस्ती गहरी होती गई। आखिरकार 13 जनवरी 2012 को दोनों ऑफिशियली कपल बन गए। एडेल बताती हैं, मेरी नजर में ये मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा रिश्ता था। वो हंसमुख था, देखभाल करने वाला था और मुझे उससे सच्चे प्यार का एहसास हुआ। दोनों एक इवेंट कंपनी के लिए प्रोफेशनल जॉम्बी का रोल भी करते थे।

UK Rape Case

लेकिन 2017 में एडेल को एहलर्स-डानलोस सिंड्रोम नाम की बीमारी हो गई, जिसके बाद उन्हें ये काम छोड़ना पड़ा। 2018 से स्टीवन ने पूरी तरह से उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ले ली। यहां तक कि उनके लिए काम भी छोड़ दिया। एडेल के दोस्त और परिवार वाले भी स्टीवन को एक आदर्श पार्टनर मानते थे।

UK Rape Case: कीमोथेरेपी के दौरान पहली बार हुआ शक

साल 2020 में एडेल को ब्रेस्ट कैंसर हो गया और उनकी कीमोथेरेपी शुरू हुई। इसी दौरान उन्हें पहली बार कुछ अजीब लगा। एडेल बताती हैं कि मुझे नहीं पता कि मेरे शरीर में बेचैनी थी या क्या, लेकिन जब वो ऐसा कर रहा था तब मैं जाग गई। मैंने उसे धक्का दिया।

जब एडेल ने सवाल किया तो स्टीवन ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। उसने कहा कि मुझे लगा तुम जाग रही हो, तुम्हें पता है क्या हो रहा है।” उस वक्त एडेल ने उसकी बात पर यकीन कर लिया। वो कहती हैं, शायद उस झूठ पर यकीन करना आसान था, बजाय इसके कि मैं सोचती कि सच क्या हो सकता है,

लेकिन इसके बाद से एडेल को नींद आने में दिक्कत होने लगी। उन्हें सोते समय असुरक्षित महसूस होने लगा। उन्हें अपने पुराने यौन शोषण की यादें भी सताने लगीं और वो खुद को ही दोष देने लगीं।

UK Rape Case: 5 साल बाद खुद ही कबूला जुर्म

यह राज 5 साल तक दबा रहा। 2025 में जब स्टीवन खुद आंत के कैंसर से पीड़ित हुआ और इलाज करवा रहा था, तब उसके मन में कुछ बदला। वो एडेल से कहने लगा कि उसने उसकी ठीक से देखभाल नहीं की।एडेल ने जब पूछा कि इसका क्या मतलब है, तो दो दिन तक चली बातचीत के बाद स्टीवन टूट गया। उसने पहले अपने एक दोस्त को फोन करके अपना जुर्म बताया और फिर घर आकर एडेल के सामने कबूल कर लिया कि वो नींद और दवाओं के असर में होने पर उसके साथ बलात्कार करता था।

Russia Election 2026: 26 साल से सत्ता के केंद्र में पुतिन, फिर भी रूस में क्यों होते हैं चुनाव? समझिए एक वोट की अहमियत

एडेल का दावा है कि उसने 7 से 8 बार ऐसा किया था।एडेल कहती हैं कि मुझे तुरंत लगा कि मेरे साथ धोखा हुआ है। मुझे लगा कि मैं उसे जानती थी, लेकिन अब वो मुझे अजनबी जैसा लगने लगा। वो 13 साल से मेरे साथ रह रहा था, उसने मेरे बच्चों को पालने में भी मदद की। मैंने सोचा था मैं सुरक्षित हूं, जबकि ऐसा नहीं था।

UK Rape Case: थेरेपिस्ट ने दिलाई हिम्मत, पुलिस तक पहुंचा मामला

एडेल पहले से ही ट्रॉमा के लिए थेरेपी ले रही थीं। उन्होंने अपने सेशन में इसका जिक्र किया। उनकी थेरेपिस्ट ने उन्हें हिम्मत दी और कहा कि तुम उसे घर से निकालो और पुलिस को बुलाओ।”इसके बाद मामला डर्बीशायर पुलिस की डिटेक्टिव सार्जेंट एलेनोर किर्टन के पास गया। किर्टन बताती हैं, “जब मैंने एडेल से संपर्क किया तो वो बेहद परेशान थीं। इंटरव्यू के बाद हमने यूडेन को गिरफ्तार किया और उसने तुरंत अपना जुर्म कबूल कर लिया, जो बहुत असामान्य है।”पुलिस ने स्टीवन पर बलात्कार के दो मामलों में केस दर्ज किया। अदालत में उसने अपना गुनाह मान लिया और कोर्ट ने उसे 6 साल 8 महीने की जेल की सजा सुनाई।

UK Rape Case: दवाओं में मिलावट का भी शक

एडेल को शक है कि स्टीवन उनकी दवाओं में कुछ मिलाकर उन्हें बेहोश रखता था, क्योंकि दवाओं पर उसका पूरा कंट्रोल था। हालांकि पुलिस ने इसे एक अनोखा मामला बताया और फॉरेंसिक जांच में इसकी पुष्टि नहीं हो पाई, इसलिए अदालत में इस एंगल पर सबूत पेश नहीं किए गए।

UK Rape Case: बेटी को है मां पर गर्व

एडेल की बेटी शैरी कहती हैं कि अब मां बहुत अलग दिखती हैं, उनका आत्मविश्वास कम हो गया है, लेकिन मुझे उन पर गर्व है कि उन्होंने हिम्मत दिखाई और अपने हक के लिए आवाज उठाई। एडेल अब चाहती हैं कि उनकी कहानी उन सभी लोगों तक पहुंचे जो अपने केयरटेकर पर निर्भर हैं। वो कहती हैं, कुछ महीनों तक मैं सोचती रही कि शायद ये मेरी देखभाल की कीमत थी, शायद मुझे उसे वो अंतरंगता देनी थी।

लेकिन ऐसा नहीं था। और किसी और को भी ऐसा करने की जरूरत नहीं है। डिटेक्टिव सार्जेंट किर्टन ने भी कहा कि एडेल की बहादुरी की वजह से हम कई और लोगों की जिंदगी बचा पाए हैं। अगर किसी के साथ ऐसा हो रहा है तो सामने आएं, हम मदद कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *