ITBP Mount Abi Gamin Tiranga: बर्फीले तूफानों को मात देकर ITBP ने रचा इतिहास, माउंट एबी गामिन पर जीत

ITBP Mount Abi Gamin तिरंगा (नई दिल्ली):- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीरों ने एक बार फिर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ITBP के 23 जवानों ने उत्तराखंड में भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित 7,355 मीटर (24,131 फीट) ऊंचे माउंट एबी गामिन को सफलतापूर्वक फतह कर लिया और चोटी पर तिरंगा फहराया।

जवानों ने 16 सितंबर को कड़ाके की ठंड और बेहद विषम परिस्थितियों के बीच यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

ITBP Mount Abi Gamin: 7 अगस्त को हुई थी शुरुआत

यह चढ़ाई फोर्स लेवल माउंटेनियरिंग एक्सपीडिशन 2026 का हिस्सा थी। दल की अगुवाई डिप्टी कमांडेंट परीक्षित शाह ने की। ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने 7 अगस्त को नई दिल्ली स्थित मुख्यालय से इस अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

World Skate Games 2026: त्रिची के दो सितारों को मिली Team India में जगह

 ITBP Mount Abi Gamin: हर कदम पर मौत का खतरा

7,000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर चढ़ाई करना आसान नहीं था। अभियान के दौरान जवानों को पतली हवा, ऑक्सीजन की भारी कमी, माइनस डिग्री में जमा देने वाली ठंड, विशाल ग्लेशियरों और अचानक बदलने वाले मौसम का सामना करना पड़ा। कई बार जान का खतरा भी बना रहा, लेकिन हिमवीरों ने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार चोटी पर पहुंचकर तिरंगा लहरा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *