Jib vs Airtel 3599 Plan (नई दिल्ली):- अगर आप साल भर के रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं, तो Jib और Airtel दोनों का 3599 रुपये वाला एनुअल प्लान आपके लिए ऑप्शन हो सकता है। दोनों की कीमत एक है, वैलिडिटी 365 दिन है, लेकिन बेनिफिट्स में बड़ा अंतर है।
Jib vs Airtel 3599 Plan: Reliance Jib का 3599 रुपये वाला प्लान
Jib के इस प्लान में रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS रोज मिलते हैं। साथ ही अनलिमिटेड True 5G डेटा मिलता है जो वाकई में अनलिमिटेड है।
32 साल पहले Doordarshan पर आया था ये खौफनाक शो, देखकर सहम जाते थे बच्चे, साउथ अफ्रीका तक था क्रेज
Jib vs Airtel 3599 Plan: एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में Jib सबसे आगे
इस प्लान में JioHotstar Mobile + Hollywood, JioTV Pro, हर महीने 10GB एक्स्ट्रा डेटा यानी साल के 120GB डेटा बूस्टर और 50GB AI क्लाउड स्टोरेज मिलता है। सबसे बड़ा धमाका है 35,100 रुपये की वैल्यू वाला Google Gemini AI Pro का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन। इसके अलावा AJio, Cinepolis, EaseMyTrip के वाउचर्स और 12 महीने के लिए Canva Pro Lite भी फ्री है।

Jib vs Airtel 3599 Plan: Airtel का 3599 रुपये वाला प्लान
Airtel भी 365 दिन के लिए रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS देता है। इसमें भी अनलिमिटेड 5G डेटा है, लेकिन FUP लिमिट के साथ। Airtel में आपको Airtel Xstream, Apollo 24/7 Circle, फ्री हेलोट्यून और स्पैम कॉल प्रोटेक्शन मिलता है। OTT के तौर पर JioHotstar नहीं बल्कि Airtel का अपना बंडल है।
Jio vs Airtel 3599 Plan: आपके लिए कौन सा बेस्ट?
अगर आपको OTT, AI टूल्स और ज्यादा वाउचर्स चाहिए तो Jib का 3599 प्लान ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है। खासकर Gemini Pro और Canva Pro जैसे ऑफर्स के कारण। वहीं अगर आपका Airtel नेटवर्क बेहतर है और आपको हेल्थ और स्पैम प्रोटेक्शन जैसे सर्विस बेनिफिट्स चाहिए, तो Airtel बेहतर रहेगा।