Kushal Mendis Century (नई दिल्ली):- कप्तान कुसल मेंडिस के रिकॉर्डतोड़ शतक के दम पर श्रीलंका ने इंग्लैंड दौरे पर अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। लीड्स में खेले गए दूसरे वनडे में श्रीलंका ने मेजबान इंग्लैंड को 16 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।
लीड्स में श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 321 रन का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में इंग्लैंड की टीम पूरे 50 ओवर खेलकर 9 विकेट पर 305 रन ही बना सकी।

Kushal Mendis Century: कप्तान मेंडिस ने खेली 121 रन की पारी
श्रीलंका की जीत के हीरो कप्तान कुसल मेंडिस रहे। उन्होंने दबाव में 121 रन की शानदार शतकीय पारी खेली और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। मेंडिस ने इंग्लैंड में श्रीलंकाई कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया। उनकी पारी की बदौलत श्रीलंका 320 के पार पहुंच सका।
MP Transport: मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सार्वजनिक बस सेवा की वापसी, गडकरी-सीएम ने 351 बसों को दिखाई हरी झंडीKusal Mendis Century: बटलर की कोशिश भी नहीं दिला सकी जीत
Kushal Mendis Century: बटलर की कोशिश भी नहीं दिला सकी जीत
जोस बटलर ने 49 गेंदों पर 69 रन की तेज पारी खेलकर इंग्लैंड की उम्मीदें बनाए रखीं। हालांकि हैमस्ट्रिंग की परेशानी के कारण उन्हें कुछ समय के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा। बाद में वह दोबारा बल्लेबाजी के लिए लौटे, लेकिन इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके। विल जैक्स ने भी 52 रन बनाए, लेकिन आखिरी ओवरों में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 305/9 पर रोक दिया।
इस जीत के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। पहला वनडे इंग्लैंड ने 89 रन से जीता था। अब दोनों टीमों के बीच निर्णायक मुकाबला रविवार को द ओवल में खेला जाएगा।
Kushal Mendis Century: अब ओवल में होगा फैसला
याद दिला दें कि इंग्लैंड ने पहला वनडे 89 रन के बड़े अंतर से जीता था। अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे रविवार को लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा, जो सीरीज का फाइनल बन गया है।