UP ITI Fourth Counselling: तीन चरण में नहीं मिला ITI में दाखिला? अब चौथे चरण में मिलेगा चांस, जानें डेट

UP ITI Fourth Counselling (लखनऊ):-  उत्तर प्रदेश के राजकीय और निजी आईटीआई संस्थानों में प्रवेश का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) ने 27 सितंबर से चौथे चरण की काउंसलिंग शुरू करने का फैसला लिया है।

इससे पहले तीन चरणों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन कई छात्र अभी भी प्रवेश से वंचित रह गए हैं। चौथे चरण में उन्हें मेरिट के आधार पर मनचाही ट्रेड या संस्थान में प्रवेश का एक और मौका मिलेगा।

Gen Z Voters SIR 2025: SIR के बाद वोटर लिस्ट में जुड़े 2.73 करोड़ Gen-Z वोटर्स, चुनाव आयोग ने दिया जवाब

UP ITI Fourth Counselling:  27 से 29 सितंबर तक पोर्टल खुलेगा

UP ITI Fourth Counselling:  SCVT ने बताया कि जिन छात्रों ने पहले तीन चरणों में प्रवेश ले लिया है और अब अपना नाम कटवाना चाहते हैं या विकल्प बदलना चाहते हैं, उनके लिए 27 से 29 सितंबर तक पोर्टल पर सुविधा दी जाएगी। नाम कटने से जो सीटें खाली होंगी, उन पर वंचित अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।

इच्छुक छात्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *