Xi Jinping Trump Talks (वाशिंगटन):- चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बातचीत हुई है। इस दौरान शी जिनपिंग ने अमेरिका से ताइवान की स्वतंत्रता (Taiwan Independence) का विरोध करने की अपील की है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा हुई।
Xi Jinping Trump Talks: ताइवान पर चीन का कड़ा रुख
शी जिनपिंग ने ट्रंप से कहा कि ताइवान का मुद्दा चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से जुड़ा है। अमेरिका को ‘वन चाइना पॉलिसी’ का सम्मान करना चाहिए और ताइवान की स्वतंत्रता की मांग करने वाली ताकतों का विरोध करना चाहिए। चीन लंबे समय से ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि अमेरिका ताइवान को हथियार और समर्थन देता रहा है।
Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम का जलवा, जापान को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
Xi Jinping Trump Talks: AI पर साथ काम करने की अपील
इसके साथ ही शी जिनपिंग ने अमेरिका-चीन के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि AI मानवता का भविष्य है और दोनों बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को इसमें प्रतिस्पर्धा के बजाय सहयोग करना चाहिए। ट्रंप प्रशासन भी AI में चीन के साथ टकराव के साथ-साथ सहयोग के विकल्प तलाश रहा है।
यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर और टेक वॉर तेज है। दोनों नेताओं की बातचीत को रिश्तों में सुधार की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।