BTSC Recruitment 2026 (पटना):- बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। आयोग ने इसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट http://btsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BTSC Recruitment 2026: कुल पदों की संख्या
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 231 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। कैटेगरी वाइज पदों का विवरण ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिया गया है। यह भर्ती बिहार पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अंतर्गत की जा रही है।
BTSC Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि – 25 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि – 23 अक्टूबर 2026
फीस जमा करने की लास्ट डेट – 23 अक्टूबर 2026
Pune Ganpati Visarjan 2026: भाऊसाहेब रंगारी गणपति का भव्य समापन, आखिरी दर्शन को उमड़े भक्त
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन कर लें।
BTSC Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय के मत्स्यिकी कॉलेज से मत्स्य विज्ञान (B.F.Sc) में 4 वर्षीय स्नातक डिग्री होनी चाहिए। बिना इस डिग्री के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
BTSC Recruitment 2026: आयु सीमा
न्यूनतम आयु – 21 वर्ष
अधिकतम आयु – सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 37 वर्ष, सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 40 वर्ष, BC/EBC पुरुष-महिला के लिए 40 वर्ष और SC/ST पुरुष-महिला के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
BTSC Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
सामान्य / OBC / EWS वर्ग के लिए – 600 रुपये
SC / ST / बिहार की महिला उम्मीदवारों के लिए – 150 रुपये
दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए – 150 रुपये
BTSC Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में मत्स्य विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
BTSC Recruitment 2026: सैलरी कितनी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को बिहार सरकार के लेवल-7 के तहत 9300-34800 ग्रेड पे 4600 के साथ वेतन मिलेगा। इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।
BTSC Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट http://btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर Fisheries Extension Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
4. आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जानकारी सही-सही भरें।
5. जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
6. फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें और प्रिंटआउट निकाल लें।