CEC Gyanesh Kumar (तेलंगाना):- मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को देशभर में मोर्चा खोल दिया। पार्टी ने कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया और CEC के इस्तीफे और उन पर मुकदमा चलाने की मांग की। पूरा विवाद वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर है।
CEC Gyanesh Kumar: हैदराबाद से लखनऊ तक हल्ला-बोल
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा से लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकाला।
Lucknow Heavy Rain: मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, लखनऊ में जर्जर मकान धराशायी
कांग्रेस सांसद किरण कुमार चामाला ने कहा, आज तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन करने का फैसला किया है। हम ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उन पर मुकदमा चलाने की शिकायत दर्ज कराएंगे।
उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने CEC को प्रभावित किया है ताकि वोटरों के नाम काटे जा सकें और वे 50 साल तक सत्ता में बने रहें। कांग्रेस ने मांग की है कि 2025 की वोटर लिस्ट को रद्द किया जाए और 13 करोड़ वोटरों को वापस जोड़ा जाए।
इसी तरह पटना में वाम दलों ने, जबकि श्रीनगर और लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CEC के खिलाफ प्रदर्शन किया।
CEC Gyanesh Kumar: पवन खेड़ा बोले- SIR पूरी तरह से अवैध
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि यह प्रदर्शन पूरे देश में चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि CEC ने देश को धोखा दिया है और चुनावी जनादेश चुराया जा रहा है।
खेड़ा ने कहा, SIR पूरी तरह से अवैध है। Form 6 में संशोधन के लिए इसे संसद में लाना जरूरी था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसलिए SIR अवैध हो जाता है। अगर SIR अवैध है, तो सभी जोड़े और हटाए गए नाम भी अवैध हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में इसको लेकर गुस्सा है और देश को बचाने के लिए ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त किया जाना चाहिए।
CEC Gyanesh Kumar: क्या है SIR विवाद?
दरअसल, चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया चलाई जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि इस प्रक्रिया के नाम पर बड़े पैमाने पर विपक्ष के वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं। पार्टी का दावा है कि करीब 13 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए हैं।
वहीं, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि SIR एक नियमित प्रक्रिया है जिसका उद्देश्य वोटर लिस्ट को साफ-सुथरा और अपडेटेड बनाना है।