Sania Mirza: TPL सीजन 8 में दिखेगा नया जलवा, सानिया मिर्जा के साथ मैदान में उतरेगी राजस्थान रेंजर्स

Sania Mirza (मुंबई):- किआ टेनिस प्रीमियर लीग (TPL) के आठवें सीजन से पहले भारतीय टेनिस जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। आयुर्वेद और हर्बल हेल्थकेयर सेक्टर की जानी-मानी कंपनी RAPL (राजस्थान औषधालय प्रा. लि.) ग्रुप ने राजस्थान रेंजर्स फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण कर लिया है। इस बड़ी डील के साथ ही भारतीय टेनिस की सबसे बड़ी आइकन सानिया मिर्जा को टीम का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। यह RAPL ग्रुप की भारतीय प्रोफेशनल स्पोर्ट्स में पहली एंट्री है।

Sania Mirza: टीम की कमान संभालेगा RAPL ग्रुप

नए मालिकाना हक के तहत फ्रेंचाइजी का पूरा संचालन RAPL ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सलीम दीवान, चेयरमैन डॉ. सत्तार दीवान और राजस्थान रेंजर्स के वाइस-चेयरमैन जोनू राणा की अगुवाई में होगा। 1952 से हेल्थकेयर के क्षेत्र में सक्रिय RAPL ग्रुप का मानना है कि वेलनेस और खेल एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। सलीम दीवान ने कहा कि उनका सपना है कि राजस्थान रेंजर्स के जरिए वे युवा टैलेंट को टेनिस से जोड़ें और राजस्थान समेत पूरे देश में खेल को बढ़ावा दें। TPL के को-फाउंडर कुणाल ठाकुर और मृणाल जैन ने भी इस नई पार्टनरशिप का स्वागत किया है।

Ramdev Patanjali Security: रामदेव के पतंजलि पार्क से CISF क्यों हटी? MHA के आदेश के बाद 34 जवानों की तैनाती खत्म

Sania Mirza: सानिया मिर्जा बनीं चेहरा, रिंकी हिजिकाटा मार्की प्लेयर

फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम को मजबूत करने के लिए दो बड़े नाम जोड़े हैं। छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सानिया मिर्जा अब राजस्थान रेंजर्स का चेहरा होंगी। सानिया की मौजूदगी से न सिर्फ टीम को ग्लैमर मिलेगा, बल्कि युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा भी मिलेगी। सानिया ने कहा कि वे भारतीय टेनिस के ग्रोथ में योगदान देना चाहती हैं।

इसके साथ ही टीम ने ऑस्ट्रेलिया के युवा स्टार रिंकी हिजिकाटा को इंटरनेशनल मार्की प्लेयर के तौर पर साइन किया है। 25 साल के रिंकी ने 2023 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में मेंस डबल्स का खिताब जीता था और 2025 में विंबलडन में उपविजेता रहे थे। उनकी मौजूदगी से लीग में अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्वालिटी आएगी।

Sania Mirza: TPL का बढ़ता कारवां

टेनिस प्रीमियर लीग भारत की सबसे तेजी से बढ़ती प्रोफेशनल टेनिस लीग बन चुकी है। हाल ही में किआ इंडिया इस लीग के साथ मल्टी-ईयर प्रिंसिपल पार्टनर के तौर पर जुड़ी है। अब RAPL ग्रुप जैसी बड़ी कंपनी के आने से यह साफ हो गया है कि बिजनेस जगत का भरोसा भारतीय टेनिस पर बढ़ रहा है। TPL सीजन 8 में राजस्थान रेंजर्स नई ऊर्जा और नई सोच के साथ मैदान में उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *