Allu Arjun Sneha Reddy Birthday (हैदराबाद):- साउथ सुपरस्टार Allu Arjun ने अपनी पत्नी Sneha Reddy के जन्मदिन को बेहद रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया है। एक्टर ने मंगलवार को Sneha के बर्थडे पर एक adorable सेल्फी शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।
Allu Arjun ने अपने Instagram Stories और X (Twitter) पर एक तस्वीर पोस्ट की है। फोटो में Allu और Sneha दोनों सफेद कपड़ों में समंदर के बैकग्राउंड में सनसेट के सामने सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद प्यारा कैप्शन लिखा – “Happy Birthday Cutie”।
फोटो के बैकग्राउंड में समंदर और सनसेट दिख रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कपल बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए किसी बीच डेस्टिनेशन पर वेकेशन मना रहा है। एक दिन पहले ही Sneha Reddy ने भी बोट पर ऑरेंज आउटफिट में अपनी एक फोटो शेयर की थी, जो इसी वेकेशन की है। ये कोई पहली बार नहीं है जब Allu ने Sneha को इस अंदाज में विश किया हो। पिछले साल भी उन्होंने इसी तरह “Happy Birthday Cutie #AlluSnehaReddy लिखकर विश किया था।
HMD Vibe 2 Pro 5G Launch: बजट में सबसे पावरफुल फोन आया, बैटरी और कैमरा दोनों दमदार
Allu Arjun Sneha Reddy Birthday: 15 साल पुरानी लव स्टोरी
Allu Arjun और Sneha Reddy की लव स्टोरी काफी फेमस है। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी, दोस्ती प्यार में बदली और मार्च 2011 में दोनों ने शादी कर ली। अब 15 साल से ज्यादा हो गए हैं उनकी शादी को। कपल के दो बच्चे हैं – बेटा Allu Ayaan और बेटी Allu Arha।
वर्कफ्रंट की बात करें तो Allu Arjun इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Raaka’ को लेकर चर्चा में हैं, जो Atlee के डायरेक्शन में बन रही है। फिल्म ने हाल ही में “Most People Motion-Captured in Real-Time” के लिए Guinness World Record बनाया है, जिसमें 37 परफॉर्मर्स को एक साथ कैप्चर किया गया। इसके अलावा उनके पास Lokesh Kanagaraj के साथ AA23 और Pushpa 3: The Rampage भी पाइपलाइन में है।