Gujarat Congress Protest: गुजरात में कांग्रेस का हल्ला बोल, CEC को रस्सी से बांधकर घसीटा

Gujarat Congress Protest (अहमदाबाद):- गुजरात में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को अहमदाबाद सिटी कांग्रेस कमेटी ने शहर में *जन आक्रोश पदयात्रा* निकाली और CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

Gujarat Congress Protest

यह पदयात्रा आश्रम रोड स्थित पतंग होटल से शुरू होकर सरदार बाग, रूपाली सिनेमा के सामने तक गई। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे Special Intensive Revision (SIR) में बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट से नाम काटे जा रहे हैं, जिससे नागरिकों के मताधिकार पर खतरा पैदा हो गया है।

Trump Xi Meeting: AI पर बात करने को तैयार हुए ट्रंप-शी, नवंबर में होगी अगली बैठकTrump Xi Meeting: AI पर बात करने को तैयार हुए ट्रंप-शी, नवंबर में होगी अगली बैठक

कांग्रेस का दावा है कि SIR प्रक्रिया के तहत देशभर में लगभग 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। गुजरात कांग्रेस का कहना है कि यह प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और इसमें खास समुदायों – मुस्लिम, ईसाई, ओबीसी और एससी/एसटी – के वोटरों को निशाना बनाया जा रहा है। पार्टी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है।

Gujarat Congress Protest

Gujarat Congress Protest: राजकोट से वडोदरा तक अनोखे प्रदर्शन

इससे एक दिन पहले सोमवार को गुजरात में कांग्रेस ने स्टेटवाइड प्रदर्शन किया था। हर जिले में प्रदर्शन का तरीका अलग और आक्रामक था।

राजकोट में: कार्यकर्ताओं ने एक युवा कार्यकर्ता को ज्ञानेश कुमार का मास्क पहनाया, उसे रस्सियों से बांधा और कलेक्टर ऑफिस की ओर ले गए। कांग्रेस ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जो काम सरकार नहीं कर पाई, वो कांग्रेस ने कर दिखाया और सांकेतिक रूप से मुख्य चुनाव आयुक्त को हिरासत में ले लिया।

वडोदरा में: पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर काले कपड़ों में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहीद भगत सिंह की तस्वीरें हाथ में लीं और बैनर पर लिखा – “क्या चुनाव आयोग स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है या बीजेपी का टूल?” जब कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने की कोशिश की तो पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

सूरत में: कलेक्टर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Gujarat Congress Protest: देशभर में कांग्रेस का हल्ला बोल

गुजरात में हो रहा ये विरोध प्रदर्शन देशव्यापी अभियान का हिस्सा है। पिछले 3 दिनों से कांग्रेस और कुछ विपक्षी दल लगातार CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

दिल्ली में: इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन हुआ। IYC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर चेतावनी दी – ज्ञानेश कुमार को कानून का सामना करना पड़ेगा। बीजेपी दफ्तर में कहीं भी छुप जाओ, लेकिन जेल जाना पड़ेगा।

राजस्थान में: जयपुर में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।

अन्य राज्यों में: उत्तराखंड, असम के गुवाहाटी में मानबेंद्र शर्मा कॉम्प्लेक्स पर, केरल के मलप्पुरम में जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके और “वोट चोरी” के नारे लगाए।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जिस तरह से चुनाव कराए जा रहे हैं, उस पर लोगों को शक होने लगा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी अब 2 अक्टूबर से जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है।

Gujarat Congress Protest: चुनाव आयोग का पक्ष और बीजेपी का पलटवार

दूसरी तरफ, चुनाव आयोग ने कांग्रेस के इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। आयोग का कहना है कि SIR एक नियमित प्रक्रिया है जिसका मकसद मृत, डुप्लीकेट और स्थानांतरित हो चुके वोटरों के नाम हटाना है ताकि वोटर लिस्ट साफ-सुथरी रहे। आयोग ने कहा है कि नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह से नियमों के अनुसार हो रही है।

बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस को जब चुनाव में हार का डर सता रहा है तो वह संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है।

फिलहाल, गुजरात में कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि जब तक CEC इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका जन आक्रोश अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *