Hapur Rojgar Mela 2026: नौकरी का महा मौका, हापुड़ में आज 5000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

Hapur Rojgar Mela 2026 (हापुड़):- जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आज 29 सितंबर को हापुड़ में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 50 से अधिक कंपनियां 5000 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी।

सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत यह रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में लगाया जा रहा है।

Hapur Rojgar Mela 2026: कहां और कब लगेगा मेला?

यह वृहद रोजगार मेला पिलखुवा के राजपूताना रेजिमेंट इंटर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। मेले की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। इसमें हापुड़ की 20 से अधिक कंपनियों के अलावा गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम की 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। युवाओं का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

ED Raid Kolkata: कोलकाता में पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकानों पर ED की छापेमारी, दुर्गा पूजा प्रीव्यू पास से जुड़ा मामला

Hapur Rojgar Mela 2026: कौन कर सकता है अप्लाई?

इस रोजगार मेले में अलग-अलग शैक्षिक योग्यता वाले युवा भाग ले सकते हैं। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक, बीटेक, बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए और अन्य डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी इस मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे।

Hapur Rojgar Mela 2026: किन पदों पर होगी भर्ती?

कंपनियों में कई तरह के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सहायक प्रबंधक, रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव, अकाउंटेंट, एचआर, मैनेजर, टीम मेंबर, स्टोर एसोसिएट, वेयरहाउस एसोसिएट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, क्वालिटी, सीएनसी, प्रेस मशीन, प्रोडक्शन ऑपरेटर और सुपरवाइजर समेत विभिन्न पद शामिल हैं।

Hapur Rojgar Mela 2026: अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया

जिला सेवायोजन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को www.rozgarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के मेले में प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही साक्षात्कार के समय अपना बायोडाटा और सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य है।

उन्होंने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं। यह एक ही स्थान पर कई बड़ी कंपनियों में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *