Nothing Headphone 1 Pro Launch: 68 घंटे नॉन-स्टॉप म्यूजिक, Nothing ने लॉन्च किया बैटरी किंग हेडफोन

Nothing Headphone 1 Pro Launch (नई दिल्ली):- टेक कंपनी Nothing ने अपना नया फ्लैगशिप हेडफोन Nothing Headphone (1) Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को इसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया। ये ओरिजिनल Headphone (1) का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें डिजाइन तो वही रखा गया है लेकिन फीचर्स में बड़ा जंप दिया गया है।

Nothing Headphone 1 Pro Launch: ट्रिपल ड्राइवर सिस्टम है सबसे बड़ी खासियत

Nothing Headphone (1) Pro में कंपनी ने पहली बार तीन ड्राइवर्स का सेटअप दिया है। इसमें एक पावरफुल बेस ड्राइवर, एक प्रिसिजन डायनेमिक ड्राइवर और हाई-फ्रीक्वेंसी के लिए लेटेस्ट xMEMS ड्राइवर शामिल है। xMEMS टेक्नोलॉजी की वजह से ट्रेबल और वोकल्स ज्यादा क्लियर सुनाई देंगे।

इसके साथ ही इसमें हेड ट्रैकिंग के साथ स्पैटियल ऑडियो का सपोर्ट मिलता है। यानी म्यूजिक सुनते हुए आपको 3D थिएटर जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा।

UP Election 2027: UP चुनाव से पहले सीट बंटवारे पर घमासान, सपा नेता IP सिंह ने कांग्रेस के 150 सीटों के दावे पर कसा तंज

Nothing Headphone 1 Pro Launch: 68 घंटे का बैटरी बैकअप और बेहतर ANC

बैटरी इस हेडफोन का सबसे मजबूत पॉइंट है। कंपनी का दावा है कि ये फुल चार्ज पर 68 घंटे तक चलेगा। यानी एक बार चार्ज करके आप 3 दिन तक बिना रुके म्यूजिक सुन सकते हैं।

एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) को भी पहले से बेहतर किया गया है। अब बाहर का शोर और भी कम सुनाई देगा। साथ में LDAC कोडेक, ब्लूटूथ 6.1 और USB-C के जरिए लॉसलेस ऑडियो का सपोर्ट भी दिया गया है। कॉलिंग के लिए भी इसमें एडवांस माइक सिस्टम है।

 

Nothing Headphone 1 Pro Launch: कीमत और उपलब्धता

Nothing Headphone (1) Pro की कीमत अमेरिका में $399 रखी गई है, जो भारतीय रुपये में लगभग ₹38,300 होती है। ये ओरिजिनल Headphone (1) से $100 महंगा है।

ये हेडफोन दो कलर में आया है – ब्लैक और व्हाइट। ट्रांसपेरेंट डिजाइन एलिमेंट के साथ इसका लुक काफी प्रीमियम लगता है।

भारत में इसकी लॉन्च डेट और कीमत अभी ऑफिशियली नहीं बताई गई है, लेकिन उम्मीद है कि ये अगले महीने तक भारत में ₹39,999 से ₹42,999 के बीच लॉन्च होगा। Nothing के फैंस इस हेडफोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि ये सीधे तौर पर Sony WH-1000XM5 और AirPods Max को टक्कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *