Tumsa Koi Pyara Song: जब राहत इंदौरी ने गोविंदा के लिए लिखा रोमांटिक गीत, कुमार सानू ने लगाए सुर

Tumsa Koi Pyara Song (नई दिल्ली):- शहूर शायर और गीतकार राहत इंदौरी को हम सबने मुशायरों में शेरो-शायरी करते हुए देखा है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने बॉलीवुड के कई सदाबहार गानों के बोल भी लिखे हैं। इन्हीं में से एक है गोविंदा का 32 साल पुराना रोमांटिक कल्ट गाना जो आज भी लोगों की जुबान पर है।

Tumsa Koi Pyara Song: कौन सा है ये गाना?

ये गाना है 1994 में आई फिल्म ‘खुद्दार’ (Khuddar) का ‘तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है’ (Tumsa Koi Pyara)। इस गाने में गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी नजर आई थी। बारिश में भीगते हुए दोनों का रोमांस और डांस आज भी फैंस को याद है। 90 के दशक में गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी सबसे हिट जोड़ियों में से एक थी और इस गाने ने उनकी केमिस्ट्री को अमर बना दिया।

Varanasi News: तेंगड़ा मोड़ पर कथित वसूली से उठे सवाल, बिना ट्रैकरी नंबर या स्पष्ट पहचान के रकम लेने का आरोप; जांच की मांग

Tumsa Koi Pyara Song: राहत इंदौरी ने लिखे थे बोल

इस रोमांटिक गाने के खूबसूरत बोल उर्दू के मशहूर शायर राहत इंदौरी (Rahat Indori) ने लिखे थे। राहत इंदौरी अपनी दमदार गजलों के लिए जाने जाते थे, लेकिन उन्होंने फिल्मों के लिए भी कई यादगार गाने लिखे। ‘तुमसा कोई प्यारा’ उनके लिखे सबसे रोमांटिक गानों में से एक माना जाता है।

Tumsa Koi Pyara Song: हिट तिकड़ी ने बनाया था सुपरहिट

इस गाने को हिट बनाने में 90 के दशक की सबसे सफल तिकड़ी का हाथ था। संगीत दिया था अनु मलिक (Anu Malik) ने और इसे अपनी आवाज दी थी कुमार सानू (Kumar Sanu) और अलका याज्ञनिक (Alka Yagnik) ने। उस दौर में अनु मलिक, कुमार सानू और अलका की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए थे।

‘तुमसा कोई प्यारा’ आज भी बसों, ऑटो और शादियों में खूब बजता है। यही वजह है कि 32 साल बाद भी इसे कल्ट गाना कहा जाता है। यह गाना 90s के रोमांटिक प्लेलिस्ट का आज भी अहम हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *