Apple Pay India Launch: 12 साल बाद भारत में Apple Pay की एंट्री, अब iPhone ही बनेगा आपका वॉलेट

Apple Pay India Launch (नई दिल्ली):- Apple यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट है। टेक कंपनी Apple ने आखिरकार भारत में अपनी पॉपुलर डिजिटल पेमेंट सर्विस Apple Pay को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। अमेरिका में 2014 में लॉन्च होने के करीब 12 साल बाद अब ये सर्विस भारतीय यूजर्स के लिए भी शुरू हो गई है। बुधवार 30 सितंबर से Apple Pay भारत में लाइव हो गया है।

कंपनी ने भारत में इसके लिए Axis Bank के साथ पार्टनरशिप की है। शुरुआती फेज में सिर्फ Axis Bank के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड वाले यूजर्स ही Apple Pay का इस्तेमाल कर पाएंगे।

Apple Pay India Launch: कैसे करेगा काम Apple Pay?

Apple Pay NFC टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसका मतलब आप अपने iPhone, iPad और Apple Watch से सीधे Tap-to-Pay पेमेंट कर सकते हैं। आपको फिजिकल कार्ड निकालने की जरूरत नहीं होगी। बस अपने डिवाइस को PoS मशीन के पास लाएं और Face ID या Touch ID से पेमेंट कन्फर्म करें।

CWC Meeting 2026: CWC बैठक में शशि थरूर पर खड़गे का तंज, बोले- सिर्फ लेख न लिखें, कार्यक्रमों में भी नजर आएं

Apple का कहना है कि इससे आप फिजिकल स्टोर्स के अलावा ऐप्स के अंदर और ऑनलाइन वेबसाइट्स पर भी बिना बार-बार कार्ड डिटेल, PIN या OTP डाले पेमेंट कर सकेंगे। जल्द ही Mac पर भी इसका सपोर्ट आएगा।

Apple की वाइस प्रेसिडेंट Jennifer Bailey ने कहा, भारत एक डायनामिक और डिजिटल आबादी वाला देश है। हम Apple Pay को भारत में लाकर बहुत एक्साइटेड हैं। यह पेमेंट को आसान, सुरक्षित और प्राइवेट बनाता है।

Apple Pay India Launch: किसे मिलेगा फायदा, किसे करना होगा इंतजार? 

फिलहाल ये सर्विस बहुत लिमिटेड है।

– सिर्फ Axis Bank के क्रेडिट कार्ड (Visa/Mastercard) सपोर्टेड हैं, डेबिट कार्ड नहीं।

– भारत का अपना RuPay नेटवर्क अभी सपोर्टेड नहीं है।

– देश के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank, ICICI Bank और SBI Card अभी इसमें शामिल नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इन बैंकों से बातचीत कर रहा है, पर कमर्शियल टर्म्स पर डील नहीं बनी है।

– UPI को भी Apple Pay सपोर्ट नहीं करता, जो भारत में 84% डिजिटल ट्रांजैक्शन हैंडल करता है।

Apple Pay India Launch: सिक्योरिटी का क्या है सीन?

Apple का दावा है कि Apple Pay सबसे सिक्योर है। जब आप कार्ड ऐड करते हैं तो असली कार्ड नंबर डिवाइस या Apple के सर्वर पर स्टोर नहीं होता। इसके बदले एक यूनिक Device Account Number बनता है जो आपके iPhone के Secure Element चिप में एनक्रिप्टेड रहता है और मर्चेंट के साथ शेयर नहीं होता।

Apple Pay India Launch: कैसे सेटअप करें?

1. अपने iPhone में Wallet App खोलें।

2. ‘+’ पर टैप करके अपना Axis Bank क्रेडिट कार्ड ऐड करें।

3. बैंक वेरिफिकेशन के बाद कार्ड Apple Wallet में दिखने लगेगा।

4. इसे Apple Watch से भी Sync कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *