Auqib Nabi: बारामूला एक्सप्रेस का सपना पूरा, आकिब नबी ने पहनी Team India की जर्सी

Auqib Nabi: (गुवाहाटी):- जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए 30 सितंबर 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया। बारामूला के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे में टीम इंडिया के लिए अपना वनडे डेब्यू किया। उन्हें उप-कप्तान केएल राहुल ने डेब्यू कैप सौंपी।

Auqib Nabi: कौन हैं आकिब नबी?

4 नवंबर 1996 को बारामूला में जन्मे आकिब नबी दाएं हाथ के मीडियम-फास्ट गेंदबाज हैं और निचले क्रम में उपयोगी बैटिंग भी करते हैं। उन्हें ‘बारामूला एक्सप्रेस’ कहा जाता है। वह जम्मू-कश्मीर से भारत के लिए खेलने वाले तीसरे क्रिकेटर बने हैं, उनसे पहले परवेज रसूल (2014) और उमरान मलिक (2022) यह कारनामा कर चुके हैं।

Auqib Nabi: घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

आकिब की जर्नी आसान नहीं रही। बारामूला में सुविधाओं की कमी के कारण वे ट्रेनिंग के लिए श्रीनगर जाते थे। पहले ट्रायल में उनके पास स्पाइक शूज तक नहीं थे।

Pragyan Ojha Chief Selector: अजित अगरकर का कार्यकाल खत्म, प्रज्ञान ओझा को मिली परमानेंट चीफ बनने की रेस में बढ़त

उन्होंने 2018 में विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट-A डेब्यू किया, 2019 में सैयद मुश्ताक अली और 2019-20 में रणजी डेब्यू। पिछले दो सीजन में उन्होंने कहर बरपाया –

– 2024-25 रणजी – 44 विकेट

– 2025-26 रणजी – 60 विकेट, 10 मैचों में, औसत 12.57, बेस्ट 7/24

इसी प्रदर्शन से जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती और आकिब Player of the Series बने। फर्स्ट क्लास में 45 मैच में 170 विकेट और लिस्ट-A में 36 मैच में 56 विकेट हैं। Surrey के लिए काउंटी क्रिकेट भी खेल चुके हैं।

Auqib Nabi: IND vs WI 2nd ODI – डेब्यू कैसे मिला?

कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हर्षित राणा की गैरमौजूदगी और नीतीश कुमार रेड्डी को ड्रॉप कर आकिब को मौका दिया गया। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। पहले वनडे में विराट कोहली ने 88 गेंद में 139* रन बनाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *